Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राजस्थान के बालोतरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मंगलवार को पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन
    BREKING NEWS

    राजस्थान के बालोतरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मंगलवार को पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोतरा। राजस्थान की पचपदरा स्थित रिफाइनरी प्लांट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं आग की घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का मंगलवार को होने वाला दौरा स्थगित हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे रिफाइनरी के सीडीयू-वीडीयू साइड पर एक्सचेंजर फटने से आग लग गई। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना ऐसे समय हुई जब एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही थी।

    घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी परिसर में आपात स्थिति जैसी हालात बन गए और एचआरआरएल प्रबंधन व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    राहत एवं बचाव कार्य

    आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर पहले से तैनात दमकल वाहन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे राहत कार्य तेजी से शुरू हो सका। करीब एक दर्जन दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किया। दो घंटे बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

    गहलोत बोले-घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

    अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” गहलोत ने आगे लिखा कि वह इस कठिन समय में वहाँ मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सलामती की प्रार्थना करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…

    April 21, 2026

    कांकेर जिले के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लगने से बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक…

    April 21, 2026

    एप्पल में जॉन टर्नस बने नए CEO, टिम कुक अब निभाएंगे नई भूमिका

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.