Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वलसाड में बड़ा सड़क हादसा,तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत…
    • ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
    • एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में ₹3,147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया; रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिलेगी नई गति
    • सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • पाॅवर कंपनी डंगनिया औषधालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
    • नगर निगम के जोन-10 से गायब हुए 69 जमीनों की फाइल, 100 एकड़ जमीन का घोटाला आया सामने
    • भारत का समुद्री खाद्य निर्यात ₹72,000 करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंचा…
    • सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»वलसाड में बड़ा सड़क हादसा,तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत…
    BREKING NEWS

    वलसाड में बड़ा सड़क हादसा,तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात – वलसाड जिले में बड़ा सड़का हादसा हुआ है. कपराडा के वीरक्षेत्र के पास एक पिकअप वाहन पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. इस वाहन में 28 लोग सवार थे. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.

    घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार ‘आणु’ यानी शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहा था. सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के शिकार लोग गिरनारा गांव के निवासी थे, जो कोलवेरा गांव में आणु कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ.

    हादसे के वक्त पिकअप वैन पहाड़ी पर चढ़ रही थी, तभी वह अचानक पीछे की ओर खिसकने लगी और उसके ब्रेक फेल हो गए. ब्रेक काम न करने के कारण वैन पीछे हटने लगी, ड्राइवर का वैन पर से नियंत्रण हट गया और पिकअप वैन पलट गई. इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है.

    कारपाडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डी एन वंजा ने बताया कि ड्राइवर के कंट्रोल खोने के बाद वैन पलट गई, जिसमें तीन बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया और आगे की जानकारी का इंतजार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत का समुद्री खाद्य निर्यात ₹72,000 करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंचा…

    April 22, 2026

    सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…

    April 22, 2026

    मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेमी साहिल और छह माह की बच्ची के साथ कोर्ट में हुई पेश…

    April 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.