Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रंप ने फिर पार की हद! भारत को लेकर कह दी अपमानजनक बात
    • पंचायत से संसद तक: नारी नेतृत्व, डिजिटल सुशासन और विकसित भारत का संकल्प-प्रो. एस. पी. सिंह बघेल
    • बिलासपुर:अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका
    • खाकी को शर्मसार करने वाला मामला,बर्खास्त और रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने बनाया लुटेरों का गैंग,रौब में ऐसे करते थे शिकार…
    • स्व-जनगणना में बढ़ा जनउत्साह: डिजिटल भागीदारी से आकार ले रहा ‘नवा छत्तीसगढ़’
    • बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए बदरीनाथ धाम के कपाट
    • आम जिंदगी जी रहा था शख्स, एक रिपोर्ट ने बदल ली लाइफ…
    • शुगर के मरीज हो जाएं अलर्ट! आपकी आंखों को अंदर से अंधा बना रही है डायबिटीज?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»महासमुंद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात,छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया…
    क्राइम

    महासमुंद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात,छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद। जिले के ग्राम आमगांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मां के सामने कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी कृष्णकांत दुबे (38) अपनी कथित पत्नी मालती साहू के साथ मंगलवार को पैतृक गांव आमगाँव पहुंचा था। यहां उसकी मां तीरथबाई और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं और दोनों ही जमीन की देखरेख करते हैं।

    पिछले लंबे समय से दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम कृष्णकांत ने घर पहुंचकर जमीन बंटवारे की बात की, जिस पर छोटे भाई दौलत ने फिलहाल चर्चा से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और झगड़ा हिंसक हो गया।

    विवाद के दौरान कृष्णकांत ने डंडे से दौलत पर हमला किया, जिसके जवाब में दौलत ने हंसिए से उस पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कृष्णकांत को धान और महुआ से भरे कमरे में धकेलकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

    इसके बाद दुकान से पेट्रोल लाकर उसने कमरे में आग लगा दी। इस दौरान कृष्णकांत की मां और मालती साहू मौके पर मौजूद थीं, लेकिन आग लगने के बाद उसे बचाने की कोशिशें नाकाम रहीं। आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया, लेकिन मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।

    सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घर में लगी आग को बुझाया, जिसके बाद कृष्णकांत के शव को बाहर निकाला गया।

    बागबाहरा पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटनाक्रम के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर:अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका

    April 23, 2026

    छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को SC से राहत, सरेंडर पर रोक…

    April 23, 2026

    सरकारी आदेश बना मजाक? 24 घंटे में बदल गया निर्णय

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.