Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • रायपुर शहर-ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन 28 जून को, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
    • रात भर जागने की आदत बना सकती है बीमार, नींद का है कैंसर से गहरा कनेक्शन
    • पुलिस का बड़ा खुलासा, शादी टालने के लिए की मंगेतर केतन की हत्या, ताकी 3 साल तक मिले समय और प्रेमी से करले शादी
    • खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 
    • जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कॉलेज छात्रा ने दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी से परेशान होकर डिप्रेशन में चली गई खा लिया जहर…
    मुख्य समाचार

    कॉलेज छात्रा ने दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी से परेशान होकर डिप्रेशन में चली गई खा लिया जहर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक कॉलेज छात्रा ने दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी से परेशान होकर जहर खा लिया. दानपुर थाना क्षेत्र के सालरा पाड़ा गांव की रहने वाली छात्रा पूजा (दस्तावेजों में अलग-अलग नाम दर्ज) का कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पा रहा था. इसकी वजह उसके 2 दस्तावेजों में अलग-अलग नाम होना था. छात्रा का मार्कशीट में सही नाम दर्ज था, लेकिन आधार कार्ड में नाम गलत होने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ा. इसे ठीक कराने के लिए वह लगातार कोशिश कर रही थी, लेकिन फिर भी आधार में सुधार नहीं हो पाया. 

    मार्कशीट में नाम ‘पूजा’, लेकिन आधार में ‘उषा’

    परिजनों के मुताबिक, उसके आधार कार्ड में नाम उषा दर्ज है, जबकि अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों में उसका नाम पूजा लिखा हुआ है. अलग-अलग दस्तावेजों में 2 अलग नाम होने के पर कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति जाहिर की. इसकी वजह से कॉलेज प्रशासन ने एडमिशन देने से इनकार कर दिया.

    ई-मित्र के चक्कर लगा रही थी छात्रा

    परिजनों के मुताबिक, छात्रा पिछले कई दिनों से इस समस्या को ठीक कराने के लिए लगातार ई-मित्र केंद्रों के चक्कर लगा रही थी, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी. इसके चलते उसकी पढ़ाई के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ. इसी तनाव में आकर छात्रा ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया. 

    लड़की की हालत गंभीर, इलाज जारी 

    घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे छोटी सरवन अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एमजी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर किया गया, फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 

    June 27, 2026

    प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…

    June 27, 2026

    आयकर विभाग का 20.98 करोड का नोटिस देख उड़े होश,मजदूर की बेटी बनी ‘करोड़पति’…

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.