Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित
    • शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
    • जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
    • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
    • महिला के 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर, पैसे छुड़ाने में छूटे गए पुलिस के पसीने
    • सचिन के इस खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी जो रूट, बस 13 रन और
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में अपने दायित्वों से बढ़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मियों को प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन कर्मियों ने वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों, विद्युत उत्पादन की विश्वसनीयता बढ़ाने, कोयला आपूर्ति तथा मानव संसाधन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

    सम्मानित होने वाले कर्मियों में कार्यपालन अभियंता श्री बलवंत पाटिल, सहायक अभियंता श्री सौरभ राय, कार्यालय सहायक श्रेणी-दो श्री पंकज शर्मा, अनुभाग अधिकारी श्री इमरान खान तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री हेमन्त कुमार साहू, शामिल हैं।
    श्री बलवंत पाटिल, कार्यपालन अभियंता ने सिकासार एवं गंगरेल जलविद्युत गृहों में स्थापित पुराने एवं अप्रचलित जनरेटर एक्साइटेशन सिस्टम के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री सौरभ राय, सहायक अभियंता ने GP-III खदान से कोयला आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में एसईसीएल एवं रेलवे से सतत समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन 3-4 कोयला रेक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही समयपूर्व एलसी नवीनीकरण कर निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित की। उनके प्रयासों के फलस्वरूप एबीवीटीपीएस का वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक कोयला भंडारण लक्ष्य फरवरी 2026 के अंत तक प्राप्त करने में सफलता मिलीl

    श्री पंकज शर्मा द्वारा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों से संबंधित स्थापना कार्यों का सफल निष्पादन किया गया। जिससे विभिन्न हितलाभों के समय पर भुगतान एवं आयकर संबंधी गणना में विशेष सहयोग मिला। श्री इमरान खान ने बैंक गारंटी, अमानत राशि लौटाने तथा प्राप्तियों एवं देयकों के समयबद्ध निपटान में विशेष योगदान दिया। कंपनी को होने वाली संभावित आर्थिक क्षति को रोकने तथा कंपनी को आर्थिक लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं श्री हेमन्त कुमार साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर ने ऑनलाइन वार्षिक स्वमूल्यांकन/गोपनीय प्रतिवेदन से संबंधित जानकारी संकलित कर SPARROW-CHAS में (CLASS I/II) के 1107 संख्या नियत समय पर जनरेट करने का उत्कृष्ट कार्य किया।
    इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री एम एस कंवर, सीएल नेताम, संदीप मोदी ,संजय कुमार शुक्ला एवं मुख्य अभियंता श्री सुभाष शर्मा, श्री रोहित डहरवाल, श्री आई ए अंसारी, श्री देवेन्द्र नाथ , श्री जीतेन्द्र चावड़ा, श्री शशि धर द्विवेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    August 20, 2026

    नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

    August 20, 2026

    जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.