Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन
    • दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं…
    • अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला
    • मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप
    • स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»इजराइल ने लेबनान पर किया हमला, एयरस्ट्राइक्स में 24 लोगों की मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    इजराइल ने लेबनान पर किया हमला, एयरस्ट्राइक्स में 24 लोगों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लेबनान में सीज़फायर की धज्जियाँ उड़ गई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुए सीज़फायर को इज़रायल ने तार-तार कर दिया है। ट्रंप के आदेश के बावजूद इज़रायल लगातार साउथ लेबनान में हमले कर रहा है। इज़रायली सेना ताबड़तोड़ गोलीबारी, बमबारी और एयरस्ट्राइक्स करते हुए साउथ लेबनान में कहर बरपा रही है। गुरुवार को साउथ लेबनान में कई जगह इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक्स की।

    24 लोगों की हुई मौत

    इज़रायली एयरस्ट्राइक्स की वजह से गुरुवार को साउथ लेबनान में 24 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में 2 बच्चों और 5 महिलाओं समेत 9 लोग मारे गए। बाद में इज़रायल ने फिर एयरस्ट्राइक्स की जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया। दूसरे हमले में जिबचिट गांव में एक घर पर हुए हमले में एक ही परिवार के 4 सदस्य मारे गए।

    कई लोग घायल

    इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में कई लोग घायल हो गए, जिसकी जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    इज़रायल से बदला लेने की हिज़बुल्लाह ने ठानी

    इज़रायली सेना के लगातार हमलों से हिज़बुल्लाह (Hezbollah) काफी नाराज़ है और उसने ठान ली है कि वो बदला लेगा। इसी वजह से साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह ने अपनी एक्टिविटी बढ़ा दी है। हिज़बुल्लाह के लड़ाके न सिर्फ साउथ लेबनान में इज़रायली सैनिकों को निशाना बनाते हुए हमले कर रहे हैं, बल्कि नॉर्थ इज़रायल को भी निशाना बना रहे हैं और ड्रोन अटैक कर रहे हैं। इज़रायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए हिज़बुल्लाह ने बिन्त जेबिल में दो इज़रायली मरकावा टैंकों को ड्रोन से निशाना बनाया और इज़रायली सैनिकों की एक टुकड़ी पर भी हमला किया। हिज़बुल्लाह के एक ड्रोन अटैक में इज़रायल का एक सैनिक भी मारा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिकी सेना ने ट्रंप को बताया ईरान पर ‘अंतिम प्रहार’ का प्लान, राष्ट्रपति के पाले में गेंद

    May 1, 2026

    ईरान के खिलाफ पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल करेगा US!

    April 30, 2026

    बोलीविया में भीषण रोड एक्सीडेंट, यात्रियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, 9 लोगों की मौत और 22 घायल

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.