Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं…
    • अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला
    • मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप
    • स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»महाराष्ट्र में बड़ा हादसा :सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत…
    मुख्य समाचार

    महाराष्ट्र में बड़ा हादसा :सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: मुंबई के सायन-पनवेल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ, जिसमें क्रेन से कुचलकर कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई. BMC की कंस्ट्रक्शन मशीन पलटकर पुलिस कांस्टेबल की बाइक पर गिरी.वाशी ब्रिज के पास बीएमसी के निर्माण कार्य में लगी एक विशाल पाइलिंग रिग मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे की चपेट में आने से मुंबई पुलिस बल के कांस्टेबल संतोष चौहान की मृत्यु हो गई.घटना के वक्त मशीन निर्माण कार्य में जुटी थी, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. 

    दुर्भाग्य से उसी समय वहां से गुजर रहे पुलिस कांस्टेबल संतोष चौहान इस मशीन की चपेट में आ गए. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. स्थानीय पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या मशीन को सुरक्षित तरीके से ऑपरेट किया जा रहा था या वहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई थी. ठेकेदार की लापरवाही ने पुलिस हवलदार की जान ली. मानखुर्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

    मुंबई पुलिस के हवालदार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के मामले में अब पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. इस दुर्घटना को लेकर मानखुर्द पुलिस स्टेशन में ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस हवालदार संतोष गोपाल चव्हाण जो मूल रूप से नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे और वर्तमान में पूर्व नियंत्रण कक्ष चेंबूर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे. उन्होंने पुलिस बल में 23 वर्षों तक अपनी सेवा दी थी.

    यह हादसा सायन-पनवेल मार्ग की उत्तर वाहिनी (North bound) पर मानखुर्द पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हुआ. हवलदार संतोष चव्हाण अपनी मोटरसाइकिल (नंबर: MH 43 W 3238) से गुजर रहे थे। उस समय मुंबई महानगरपालिका के सड़क निर्माण का काम चल रहा था. काम में इस्तेमाल होने वाली ड्रिलिंग क्रेन को ठेकेदार ने बेहद लापरवाही से एक कच्ची सतह पर खड़ा किया था.

    सतह धंसने के कारण भारी-भरकम क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही चव्हाण की मोटरसाइकिल पर गिर गई. इस हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मृत्यु हो गई. ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को इस मौत का जिम्मेदार मानते हुए मानखुर्द पुलिस अब संबंधित ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला

    May 1, 2026

    मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.