Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
    • प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
    • छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
    • छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
    • करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    मुख्य समाचार

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के मुद्दे पर राजनीतिक गर्माई हुई है। अब इस मामले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर एनसीपीआई (NCPI) में शामिल हुए सांसद युसुफ पठान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की है। गृह मंत्री कार्यालय को सौंपे गए ज्ञापन में युसुफ पठान समेत तीन सांसदों ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का पूरा सम्मान करते हैं। हालांकि, इन नियमों को लागू करते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी धार्मिक समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और सभी के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार किया जाए।

    तीन सांसदों ने सौंपा ज्ञापन

    पर हस्ताक्षर करने वालों में बहरामपुर के सांसद यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद के सांसद अबू ताहिर खान और जंगीपुर के सांसद खलीदुर रहमान शामिल हैं। ये तीनों 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हो गए। सांसदों ने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद जिले में स्थानीय पुलिस मस्जिदों को अजान के लिए इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर हटाने के लिए दबाव बना रही है। तीन सांसदों का कहना है कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता और समानता के सिद्धांत पर काम करना चाहिए।

    उठाया ये मुद्दा

    ज्ञापन में सांसदों ने इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC) ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और उनके मामलों का निपटारा लंबित है। इससे पासपोर्ट सत्यापन, भूमि पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों पर एक समान नियम लागू किए जा रहे हैं और यह कार्रवाई किसी एक समुदाय को निशाना बनाकर नहीं की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…

    September 23, 2026

    फरीदाबाद में ड्यूटी पर तैनात हवलदार को लगी गोली; इलाज के दौरान तोड़ा दम

    September 22, 2026

    …सरकार का नया नियम- टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स पर भी दिखेगा Veg-Non Veg का सिंबल

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.