Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद, खूनी अखाड़ा बना खाटू धाम, आपस में भिड़े गेस्ट हाउस संचालक, 3 गिरफ्तार
    • भारत का इकलौता शख्स, जिसके घर तक आती थी ट्रेन…
    • DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू, दिल्ली में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच बस टर्मिनलों पर मुफ्त ठंडा पानी…
    • सेवानिवृत्त बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से बनाया शिकार…
    • वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट: डीआरजी के तीन जवान शहीद…
    • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल रमेन डेका  द्वारा एक सराहनीय पहल 
    • बंगाल में काउंटिंग वाली जंग हार गईं दीदी, सुप्रीम कोर्ट के आगे सिब्बल की दलील फेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मोबाइलों पर आया अलर्ट भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और (NDMA) द्वारा सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट ,घबराएं नहीं, जानें वजह…
    BREKING NEWS

    मोबाइलों पर आया अलर्ट भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और (NDMA) द्वारा सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट ,घबराएं नहीं, जानें वजह…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आपके फोन में भी अचानक अलर्ट मैसेज पॉप होने लगा और फोन से सायरन की आवाज आने लगी? दरअसल ये भारत सरकार की ओर से भेजा गया मैसेज था. अव्वल तो घबराने को कोई जरूरत नहीं है. ये मैसेज भारत सरकार ने अपने अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए किया था, ताकि आपदा के वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सके.

    मैसेज में लिखा था, “भारत ने अपने नागरिकों के लिए तुरंत आपदा अलर्ट सर्विस के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सेल ब्रॉडकास्ट लॉन्च किया है. सतर्क नागरिक, सुरक्षित देश. यह मैसेज मिलने के बाद जनता को कोई एक्शन लेने की ज़रूरत नहीं है. यह एक टेस्ट मैसेज है. भारत सरकार.”

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 2 मई 2026 को मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम लॉन्च किया. इस सिस्टम को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT), कम्युनिकेशन्स मिनिस्ट्री ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA), भारत सरकार के साथ मिलकर डेवलप किया है ताकि नागरिकों तक जरूरी जानकारी समय पर पहुंच सके.

    बता दें अमित शाह की मौजूदगी में ये टेस्टिंग अलर्ट मैसेज भेजा गया. ये मैसेज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राहत कमिश्नरों/सचिवों (आपदा प्रबंधन) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों, फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के प्रमुखों के सालाना सम्मेलन 2026 में  किया गया.

    सरकार अलर्ट मैसेज का टेस्टिंग क्यों करती है?

    हर देश में सरकार की कोशिश होती है आपदा या मुश्किल परिस्थितियों में नागरिकों तक जल्द से जल्द से सूचनाएं पहुंचाए. आज के वक्त फोन इकलौता ऐसा साधन है जिससे सबसे जल्द नागरिकों को सचेत किया जा सकता है. भारत सरकार ने इस वजह से ही मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम की टेस्टिंग की है, ताकि मुश्किल वक्त में इसका इस्तेमाल कर लोगों को वक्त रहते सचेत किया जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू, दिल्ली में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच बस टर्मिनलों पर मुफ्त ठंडा पानी…

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट: डीआरजी के तीन जवान शहीद…

    May 2, 2026

    पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच वोटरों का हंगामा, टीएमसी नेता पर धमकाने के आरोप

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.