Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या आपके पास वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है? 48 लाख कमाने के चक्कर में लूट लिए 3.66 लाख?आखिर कैसे ठगों ने 5 रुपये के बहाने…
    • छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…
    • छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बस्तर के प्रगणक ने दुर्गम क्षेत्र में रचा इतिहास, लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन की गाज
    • “बेटी को भगा ले गया”, परिजनों ने गुस्से में लड़के के पिता की काट दी गर्दन
    • निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
    • अंबेडकरनगर में मां ने ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट
    • एक साल से लंबित चुनाव याचिका केस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, 6 महीने में फैसला देने का निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नौणी विश्वविद्यालय में खुले पानी के टैंक में डूबने से छात्र की मौत; मचा हड़कंप
    मुख्य समाचार

    नौणी विश्वविद्यालय में खुले पानी के टैंक में डूबने से छात्र की मौत; मचा हड़कंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Solan News : डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां बीएससी ऑनर्स (बागवानी) अंतिम वर्ष के एक छात्र की परिसर स्थित पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत जायसवाल निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मंजीत का चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कोटे से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हुआ था।

    घटना के समय विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मीट चल रही थी और अधिकांश छात्र व शिक्षक हाल में मैच देखने में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि मंजीत हॉस्टल से टहलते हुए डेयरी के समीप बने इस ऊंचे टैंक के पास पहुंचा और उसके ऊपर चढ़ गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह 12 फीट गहरे पानी के टैंक में गिर गया। पास ही मौजूद एक अन्य छात्र ने उसे गिरते देख तुरंत शोर मचाया, लेकिन मौके पर छात्र के पास मोबाइल न होने और टैंक की ऊंचाई अधिक होने के कारण बचाव कार्य में देरी हुई। जब तक मंजीत को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    वहीं, इस हादसे ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाला यह टैंक वर्ष 2007 में बनाया गया था, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले 17 वर्षों से यह पूरी तरह खुला पड़ा है। टैंक की ऊंचाई 12 फीट है, लेकिन इस पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां भी नहीं है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बस्तर के प्रगणक ने दुर्गम क्षेत्र में रचा इतिहास, लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन की गाज

    May 2, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाले में CID  ने कांस्टेबल काजल मंडल को किया गिरफ्तार; खाते में आए थे 44 लाख रुपए

    May 2, 2026

    दो वाहनों के बीच टक्कर में शादी से लौट रहे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.