Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बड़ा हादसा;टेस्ट फायरिंग के दौरान फटा रायफल का चैंबर, जवान घायल
    BREKING NEWS

    बड़ा हादसा;टेस्ट फायरिंग के दौरान फटा रायफल का चैंबर, जवान घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी-  धमतरी जिले में पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नियमित टेस्ट फायरिंग के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के दौरान एक रायफल का चैंबर फट गया, जिससे मौके पर मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार, चैंबर फटने से निकले लोहे के टुकड़े पास खड़े जवान चौबेलाल टंडन (निवासी बलोदा बाजार) की गर्दन और सिर के नीचे जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

    बताया जा रहा है कि धमतरी में 136 जवान एक महीने की ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे और 4 मई को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। इसी दौरान 10 जवानों के एक ग्रुप में फायरिंग अभ्यास चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

    डॉक्टरों के अनुसार घायल जवान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि एक्स-रे के जरिए यह जांच की जा रही है कि कहीं शरीर में धातु का कोई टुकड़ा फंसा तो नहीं है।

    प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई डी.आर. बांधे ने बताया कि यह लीडरशिप ट्रेनिंग का हिस्सा था और सभी जवानों को निर्धारित संख्या में फायरिंग करनी थी। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी या अत्यधिक गर्मी को माना जा रहा है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा और उपकरणों की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.