Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अधिकारियों के तबादले, ACS से लेकर कलेक्टर तक बदले
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अधिकारियों के तबादले, ACS से लेकर कलेक्टर तक बदले

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल करते हुए 43 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस बड़ी तबादले में इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव स्तर पर ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मनोज कुमार पिंगुआ अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का कार्यभार संभालेंगे। प्रमुख सचिव स्तर पर सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग एवं पावर कंपनीज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग तथा शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग की कमान दी गई है।

    सचिव स्तर के अधिकारियों में डॉ. रोहित यादव को वित्त और जनसंपर्क विभाग का महत्वपूर्ण प्रभार मिला है। डॉ. कमलप्रीत सिंह स्कूल शिक्षा और अविनाश चंपावत उच्च शिक्षा विभाग के सचिव नियुक्त किए गए हैं। कृषि विभाग की जिम्मेदारी परदेशी सिद्धार्थ कोमल को दी गई है, जबकि मुकेश कुमार बंसल को लोक निर्माण विभाग और आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में अंकित आनंद (आवास एवं पर्यावरण), एस. भारतीदासन (पर्यटन एवं संस्कृति), और शम्मी आबिदी (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) शामिल हैं।

    कई जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है। पुष्पा साहू (कोरिया), डॉ. संतोष कुमार देवांगन (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही), चंदन संजय त्रिपाठी (बलरामपुर-रामानुजगंज), संतन देवी जांगड़े (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), पद्मिनी भोई साहू (सारंगढ़-बिलाईगढ़), रेना जमील (सूरजपुर) और विश्वदीप (बीजापुर) को संबंधित जिलों का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, श्याम लाल धावड़े को रायपुर संभाग का आयुक्त और संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्रों में सारांश मित्तर को क्रेडा का सीईओ और मयंक अग्रवाल (IFS) को चिप्स का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.