Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    क्राइम

    निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. निर्माणधीन बिल्डिंग में दो मालियों का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है. दोनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. डायल 112 नंबर पर सूचना मिलते ही पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सीताराम इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों ही तीन दिन पहले माली का काम करने आए थे. दोहरे हत्याकांड मामले में में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

    यूपी के रहने वाले थे दोनों

    पुलिस ने ठेकेदार के जरिए मृतकों की पहचान कर ली है. इसमें एक व्यक्ति की इंद्र के रूप में हुई है, जो मेरठ के अब्दुल्लापुर का रहने वाला है. वहीं, दूसरा शीशपाल है, जो मेरठ के ही इंचौली का निवासी है. दोनों की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है. डबल मर्डर को देख पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं.

    पुलिस ने बताया आरोपी की हुई पहचान

    डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि सीताराम इंस्टिट्यूट के बगल में इसी इंस्टिट्यूट का एक निर्माणाधीन हॉस्टल है, जिसमें कुछ मजदूर रहते थे. इसमें से तीन मजदूरों को ठेकेदार ने मेरठ से बुलाया था और यहां रह रहे थे. कमरे में उनमें से दो आज मृत अवस्था में मिले हैं. देखकर ऐसा लग रहा है कि आपस में कोई झगड़ा हुआ और किसी ब्लंड ऑब्जेक्ट से सिर पर वारकर कर हत्या कर दी. हत्यारोपी की पहचान हो गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें निकल गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा

    May 8, 2026

    प्यार में हुई लड़ाई तो ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, गिरफ्तार

    May 8, 2026

    भाई की मार्कशीट में छेड़छाड़ करने पर गुस्साए पिता ने लकड़ी काटने वाले कटर से मासूम 9 साल की बेटी का गला काटा…

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.