Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»चित्तौड़गढ़ में पिता ने दूसरी पत्नी को मारी गोली; गुस्साए बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
    क्राइम

    चित्तौड़गढ़ में पिता ने दूसरी पत्नी को मारी गोली; गुस्साए बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर। संभाग में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो शादियां कर चुका 55 वर्षीय व्यक्ति दूसरी पत्नी को गोली मारने के बाद अपने ही बेटे के हाथों मारा गया।

    मां की आंखों के सामने हत्या से गुस्साए बेटे ने पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची पिता की लिव-इन पार्टनर भी हमले में गंभीर घायल हो गई।
    घटना सोमवार रात करीब 9 बजे सुवाणियां गांव में हुई।

    पुलिस के अनुसार भैरूसिंह जी का खेड़ा निवासी भगवान लाल की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी लाडू से उसकी दो बेटियां और दूसरी पत्नी भोमली से दो बेटे व दो बेटियां हैं। पिछले कुछ समय से भगवान लाल दोनों पत्नियों से अलग सुवाणियां में 35 वर्षीय तारा के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों खेत पर रहते थे।

    घर लौटने को लेकर हुआ विवाद

    सोमवार रात परिवार के लोग खेत पर पहुंचे और भगवान लाल से घर लौटने को कहा। शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान भगवान लाल ने अपनी दूसरी पत्नी भोमली पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से भोमली गंभीर घायल हो गई।

    बेटा अनिल और अन्य परिजन उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    मां की मौत से भड़का बेटा

    मां की मौत से गुस्साए 22 वर्षीय अनिल ने पास पड़ी लाठी उठा ली और पिता भगवान लाल पर हमला कर दिया। उसने लाठी से कई वार किए, जिससे भगवान लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

    इसी दौरान झगड़ा रोकने पहुंची भगवान लाल की लिव-इन पार्टनर तारा पर भी अनिल ने लाठी से हमला कर दिया।

    गंभीर घायल तारा को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, दो लोग डिटेन

    घटना की सूचना पर गंगरार थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

    गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल और भगवान लाल की पहली पत्नी लाडू को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पुराने पारिवारिक विवाद और रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

    गंगरार डीएसपी उदय सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद अचानक हिंसक हुआ या इसके पीछे पहले से कोई रंजिश चल रही थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…

    September 7, 2026

    रोहतक में कलियुगी बेटे ने मां का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

    September 6, 2026

    फरीदाबाद में हनी ट्रैप का खुलासा, मकान मालिक को ब्लैकमेल कर रही महिला 1 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…5 साल से किराएदार थी

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.