Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट ने उठाया सख्त कदम बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी:महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट
    • नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
    • मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
    • समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक
    • उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • प्राकृतिक खेती – सतत कृषि और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • कल है सावन मासिक दुर्गाष्टमी, पूजा की जरूरी सामग्री
    • BPSC AEDO परीक्षा धांधली, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडे गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्यार में हुई लड़ाई तो ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, गिरफ्तार
    क्राइम

    प्यार में हुई लड़ाई तो ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे के चंदननगर इलाके में प्रेम संबंध के विवाद को लेकर 22 वर्षीय युवती पर जानलेवा हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आरोपी ने ब्लेड से युवती के गले पर वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की. गंभीर रूप से घायल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है.

    घायल युवती की पहचान उजालादेवी जसवंतसिंह दोहरे (22) के रूप में हुई है. इस मामले में दिलीप राठौड़ (22) के खिलाफ चंदननगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के भाई भगतसिंह जसवंतसिंह दोहरे (25) ने शिकायत दर्ज कराई है.

    आरोपी ने युवती के गले पर ब्लेड से किया हमला

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलीप राठौड़ और पीड़िता एक मॉल में साथ काम करते थे. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते आरोपी दिलीप पठारेवस्ती स्थित युवती के घर पहुंचा. उस समय युवती घर में अकेली थी, जबकि उसका भाई और भाभी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. मौके का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा और युवती के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

    परिजनों ने युवती को अस्पताल में कराया भर्ती

    गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद युवती ने अपने भाई को फोन कर कहा कि जल्दी घर आओ, एक लड़के ने मुझे मार दिया है. मुझे बहुत चोट लगी है. मेरे गले से आवाज नहीं निकल रही है. इसके बाद उसने अपने भाई को वीडियो कॉल भी किया, जिसमें वह खून से लथपथ दिखाई दे रही थी. सूचना मिलते ही भाई तुरंत घर पहुंचा. तब तक आसपास के लोग और रिश्तेदार भी मौके पर जमा हो चुके थे. सभी ने मिलकर युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

    घटना की जांच में जुटी पुलिस

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची. युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने इशारे से पेन और कागज मंगवाया और उस पर ‘दिलीप राठौड़’ लिखकर आरोपी का नाम बताया. घर में घुसकर युवती पर हुए इस जानलेवा हमले से चंदननगर इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की आगे की जांच चंदननगर पुलिस कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चित्तौड़गढ़ में पिता ने दूसरी पत्नी को मारी गोली; गुस्साए बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

    August 19, 2026

    पहले की 14-वर्षीय बेटी की हत्या, फिर शव बोरे में भरकर नहर में फेंका

    August 18, 2026

    शराब पार्टी बनी खूनी खेल! युवक ने दोस्त पर चाकू से किया हमला

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.