Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»पीएम मोदी की गोल्ड और पेट्रोल-डीजल पर अपील के बाद मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा
    व्यापार

    पीएम मोदी की गोल्ड और पेट्रोल-डीजल पर अपील के बाद मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में ऐसा झटका लगा कि निवेशकों के चेहरे उतर गए। सुबह से ही बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा और देखते ही देखते सेंसेक्स करीब 1000 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसल गया। हालात ऐसे रहे कि कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार में यह गिरावट सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कई निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जबकि कमजोर वैश्विक संकेतों ने आग में घी डालने का काम किया।

    सेंसेक्स 1000 अंक गिरा

    कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटकर 76,364 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर 23,896 तक फिसल गया। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी तक की कमजोरी रही।

    निवेशकों को 4 लाख करोड़ का नुकसान

    सबसे बड़ा असर निवेशकों की कुल संपत्ति पर पड़ा। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 473.5 लाख करोड़ रुपये से घटकर करीब 469.5 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी बाजार खुलने के कुछ ही समय में निवेशकों के लगभग 4 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए। अब सवाल है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बाजार में इतनी बड़ी गिरावट आ गई? इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है। इसे देखते हुए पीएम मोदी ने भी गोल्ड और पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों से अपील की है।

    अमेरिका और ईरान के बीच नहीं हो रही सुलह

    दरअसल, निवेशकों को उम्मीद थी कि दोनों देशों के बीच बातचीत से हालात सुधर सकते हैं। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद बाजार का मूड पूरी तरह बिगड़ गया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर बातचीत पूरी तरह विफल होती है तो अमेरिका ईरान के खिलाफ और सख्त कदम उठा सकता है। इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भी कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अब भी बड़ा खतरा बना हुआ है।

    पीएम मोदी की अपील

    मिडिल ईस्ट संकट से दुनियाभर में एनर्जी की कीमतें आसमान पर हैं। इससे भारत का आयात घाटा लगातार बढ़ रहा है और रुपया गिर रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल को बचाने की अपील की है। पीएम ने कहा कि हमारे पड़ोस मे जंग जल रही है, जिसका असर पूरी दुनिया समेत भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें और ईंधन की बचत पर ध्यान दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    WiFi राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ रखें या झुकाकर?…

    May 11, 2026

    अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने CII Annual Business Summit 2026 में AI भविष्य में कैसे-कैसे अवसर देगा,उस पर रखी अपनी बात…

    May 11, 2026

    निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.