Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL
    • NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
    • घरेलू विवाद में नाबालिग छोटे भाई ने भाई,भाभी,भतीजे की कर डाली हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • एमपी के टीकमगढ़ में मिली जम्बूद्वीप नक्शे और 10 फीट लंबी पांडूलिपि
    • “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
    • बेमेतरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»ये है दुनिया का इकलौता 7-स्टार होटल, कमरे के हर कोने में जड़ा है सोना, एक रात का किराया 40 लाख से 80 लाख रुपये तक
    अजब गजब

    ये है दुनिया का इकलौता 7-स्टार होटल, कमरे के हर कोने में जड़ा है सोना, एक रात का किराया 40 लाख से 80 लाख रुपये तक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुबई के बुर्ज अल अरब को दुनिया का पहला और इकलौता 7 स्टार होटल माना जाता है. हालांकि, टूरिज्म बोर्ड्स ने अभी तक सात सितारा को मंजूरी नहीं दी है लेकिन इस होटल में मौजूद फैसिलिटीज इसे सेवन स्टार बना देते हैं.

    दुनिया में लग्जरी होटलों की कोई कमी नहीं है, लेकिन दुबई का बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab) सबको पीछे छोड़ देता है. इसे आमतौर पर दुनिया का इकलौता 7-स्टार होटल कहा जाता है. भले ही आधिकारिक रूप से इसे 5-स्टार रेटिंग दी गई हो, लेकिन इसकी सुविधाएं, सेवा और शान इसे सात सितारा बनाती हैं. 1999 में खोला गया यह होटल दुबई की पहचान बन चुका है.

    अनोखा आर्किटेक्चर
    बुर्ज अल अरब 321 मीटर ऊंचा है और यह एक विशाल सेल (मस्तूल) की तरह दिखता है. यह पूरी तरह से समुद्र में बने एक कृत्रिम द्वीप पर खड़ा है. होटल तक पहुंचने के लिए एक खास ब्रिज है. बाहर से देखने में यह नीले समुद्र और आकाश के बीच एक शानदार नजारा पेश करता है. रात में रोशनी के साथ यह और भी खूबसूरत लगता है.

    कमरों की लग्जरी
    होटल में कुल 202 सुइट्स हैं, कोई साधारण कमरा नहीं है. सबसे छोटा सुइट भी 169 वर्ग मीटर का है. हर सुइट दो मंजिला होता है. अंदर हर चीज लग्जरी से भरी हुई है– 24 कैरेट गोल्ड से सजे सामान, मर्मर फ्लोर, सिल्क के कुशन, प्लाज्मा टीवी और निजी बटलर सेवा. कुछ सुइट्स में गोल्ड प्लेटेड आईफोन, प्राइवेट स्विमिंग पूल और सीधे समुद्र का नजारा मिलता है.

    सबसे महंगा सुइट
    होटल का सबसे महंगा रॉयल सुइटसुइट 780 वर्ग मीटर का है. इसमें चार बेडरूम, नौ बाथरूम, दो डाइनिंग रूम, लाइब्रेरी, प्राइवेट लिफ्ट और एक जकूजी है. एक रात का किराया 50,000 से 1 लाख डॉलर (40 लाख से 80 लाख रुपये) तक जा सकता है. इस होटल में कई अनोखी सुविधाएं मिलती है जैसे निजी हेलीपैड, अंडरवाटर रेस्टोरेंट, रोल्स रॉयस फ्लीट जो मेहमानों को लेने-छोड़ने के लिए इस्तेमाल होता है. साथ ही यहां गोल्डन लिफ्ट भी है.

    एक रात का खर्च
    सामान्य सुइट की कीमत भी 1,500 से 3,000 डॉलर (1.2 लाख से 2.5 लाख रुपये) प्रतिदिन तक होती है. त्योहारों और स्पेशल सीजन में यह और बढ़ जाती है. सिर्फ अमीर और सेलिब्रिटी ही यहां ठहर सकते हैं. ये दुनिया भर के सेलिब्रिटीज का पसंदीदा होटल है जहां रॉजर फेडरर, टाइगर वुड्स, रिहाना, जस्टिन बीबर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे कई दिग्गज ठहर चुके हैं.52

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    …लाल टोपी पहन फ्लाइट में पहुंची 5 साल की बच्ची… 

    June 21, 2026

    फनी साउंड पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते ही हंसी से लोटपोट हो गए लोग

    June 19, 2026

    बाकी दुनिया से सालों आगे है भारत…’ UPI का लाइव जादू देख फटी रह गईं इस विदेशी मेम की आंखें

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.