Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»संगठित और सशक्त समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: सीएम साय
    छत्तीसगढ़

    संगठित और सशक्त समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: सीएम साय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाज की संगठनात्मक परंपरा 132 वर्षों से अधिक पुरानी- कटियार

    समाज के अलग-अलग वर्गाे को संगठित करने संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका- चंद्रभूषण वर्मा

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिस समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह डोंगरिया में हुआ

    रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एक संगठित और सशक्त समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है। कुर्मी समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियों ने देश की एकता, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। कुर्मी समाज मेहनतकश, प्रगतिशील और जागरूक समाज है, जिसने खेती-किसानी से लेकर शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक नेतृत्व तक हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। श्री साय कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, ग्राम डोंगरिया से खरहट्टा तक 2.5 किलोमीटर सीसी सडक़ निर्माण का भी ऐलान किया। ग्राम डोंगरिया तक छीरपानी जलाशय के नहर विस्तारीकरण की घोषणा भी की। उन्होनेे कहा कि कुर्मी समाज ने हमेशा प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहा है। ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में एकता और समरसता को मजबूत करते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के नए दौर से गुजर रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करा रही है तथा अब तक लगभग 42 हजार श्रद्धालु इसका लाभ ले चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी पुन: प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 27 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है, जिससे प्रदेश की लाखों मातृशक्ति के खातों में 27-27 हजार रुपये की राशि पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार 500 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और आधुनिकीकरण पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

    श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की पांच प्रमुख शक्ति पीठों को विकसित कर धार्मिक और सांस्कृतिक कॉरिडोर के माध्यम से जोडऩे की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जो समाज शिक्षित और संगठित होता है, वही निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करता है।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। उन्होंने कहा कि जिस समाज के प्रेरणास्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महानायक हों, वह समाज स्वाभाविक रूप से गौरवशाली और प्रगतिशील बनता है। उन्होंने समाज से शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

    राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता, संगठन और पारस्परिक विश्वास है। उन्होंने कहा कि जहां विश्वास, संस्कार और चरित्र का समावेश होता है, वहां समाज निरंतर प्रगति करता है और नई पीढय़िों को दिशा देता है।

    तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख, जागरूक और प्रगतिशील समाज है, जिसकी मजबूत उपस्थिति प्रदेश के लगभग प्रत्येक गांव में दिखाई देती है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि कुर्मी समाज मेहनत, कर्मठता और प्रगतिशील सोच के लिए जाना जाता है तथा समाज के लोग हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

    अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कटियार ने कहा कि कुर्मी समाज की संगठनात्मक परंपरा 132 वर्षों से अधिक पुरानी है। समाज ने अपनी मेहनत, सामाजिक मूल्यों और एकता के बल पर देशभर में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कुर्मी समाज की सक्रिय भागीदारी रही है, वहां विकास और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिली है।

    अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गाे को संगठित करने प्रदेश संगठन ने काफी मेहनत व मशक्कत की हैं और इसमें संगठन को सफलता भी मिली हैं। इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखेंगे।

    इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारी इनमे पूनम चन्द्राकर (पूर्व राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), और चन्द्रशेखर वर्मा (मुख्य संरक्षक) अम्बिका सिंह चन्द्रवंशी (राष्ट्रीय सचिव), चन्द्रिका चन्द्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), सरिता वर्मा (प्रदेश महा सचिव, महिला प्रकोष्ठ), डॉ. सरोज चन्द्राकर (प्रदेश सचिव, महिला प्रकोष्ठ), और मिलिन्द चन्द्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ),मुरली चंद्राकर (जिला अध्यक्ष), डॉ जयप्रकाश वर्मा (प्रदेश महासचिव), सद्भावना वर्मा (महिला अध्यक्ष ), रामगोपाल वर्मा ( युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ) सहित समाज के और भी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

    May 12, 2026

    नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.