Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BREAKING: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत,  बड़े भाई से झांसी मिलने जा रहा था जेल…
    • 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
    • मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान
    • महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी,वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान…
    • जशपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के 19 मरीजों सहित 60 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर रहे हैं निरंजन
    • बीमारी रोकने की ताक़त आपके पास, संदिग्ध मामलों की सूचना सीधे सरकार तक पहुंचाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कबीरधाम जिले में पुलिस की अनोखी पहल पीएम मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे कबीरधाम एसपी
    छत्तीसगढ़

    कबीरधाम जिले में पुलिस की अनोखी पहल पीएम मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे कबीरधाम एसपी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा –  कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपने निवास स्थान से साइकिल पर कार्यालय पहुंचे तथा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ऊर्जा की खपत कम करने हेतु अधिक से अधिक साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यदि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाया जाए तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि जिनका निवास कार्यालय के समीप है, वे यथासंभव पैदल कार्यालय आएं तथा अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से यह भी आग्रह किया गया कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए साइकिल अथवा पैदल मार्ग का उपयोग अवश्य करें, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो सके।

    इस प्रेरणादायक पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी सहभागी बने तथा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    कबीरधाम पुलिस की यह पहल न केवल प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    100 से ज्यादा CCTV खंगालकर दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…

    August 6, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 6, 2026

    मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.