Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर –  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के छिपाए गए डंप का पता लगाकर वहां से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि, अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत खुफिया तंत्र की मदद से यह अभियान सफल हो पाया। पिछले एक महीने से सुरक्षा बल जिले के सुदूर और संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के डंप का खुलासा हुआ।

    संयुक्त कार्रवाई में AK-47, एसएलआर, .303 और .315 रायफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, मैगजीन, बीजीएल सेल, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, वायरलेस सेट, वॉकीटॉकी और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। सुरक्षा बलों को नक्सली वर्दियां, बैटरियां और दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी मिला है।

    सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई चेन, हथियार नेटवर्क और आईईडी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है। एसपी रोबिनसन गुड़िया के अनुसार वर्ष 2025-26 में अब तक जिले में कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जो क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कमजोर होने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का संकेत माना जा रहा है।

    पुलिस ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें, ताकि क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

    August 5, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)

    August 5, 2026

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.