Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सुपरस्टार से राजनेता बने विजय ने ली CM पद की शपथ, राहुल गांधी भी पहुंचे
    BREKING NEWS

    सुपरस्टार से राजनेता बने विजय ने ली CM पद की शपथ, राहुल गांधी भी पहुंचे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: तमिलनाडु की सियासत में आज एक नया इतिहास रच गया है। सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। VCK और IUML के समर्थन के साथ अब विजय की पार्टी टीवीके (TVK) राज्य की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विजय के साथ उनकी कैबिनेट के 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए नेहरू स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। समारोह में राजनीति के कई दिग्गज नजर आए, जिनमें मुख्य आकर्षण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रहे। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी न्योता भेजा गया था।

    ज्योतिष की सलाह पर बदला गया समय
    दिलचस्प बात यह रही कि पहले शपथ ग्रहण के लिए दोपहर 3 बजकर 45 मिनट का समय तय किया गया था, लेकिन आखिरी पलों में इसे बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, विजय ने अपने ज्योतिष की सलाह पर ‘शुभ मुहूर्त’ को देखते हुए सुबह शपथ लेने का फैसला किया।

    राज्यपाल ने दिया 13 मई तक का समय
    इससे पहले, 9 मई को विजय ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने का औपचारिक पत्र सौंपा था। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया। अब नई सरकार को 13 मई 2026 तक विधानसभा में अपना बहुमत (विश्वास मत) साबित करना होगा।

    बेटे की सफलता पर भावुक हुए पिता
    विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और मशहूर डायरेक्टर एस.ए. चंद्रशेखर अपनी खुशी नहीं छिपा पाए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मैंने जो कुछ भी किया, अपने बेटे के लिए किया। आखिरकार विजय के जरिए तमिल जनता की उम्मीदों को एक नई सफलता मिली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.