Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
    • ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम…
    • छत्तीसगढ़-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और लाखों की नकदी बरामद…
    • छत्तीसगढ़ :रायपुर बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नोट निकले जाली, FIR दर्ज…
    • एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी,मां और बहन की हत्या तक खुद फांसी पर लटका युवक…
    • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम…
    मुख्य समाचार

    ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश- सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र में गेहूं परिवहन के लिए जा रहे ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी 75 वर्षीय मां भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनका भी निधन हो गया। एक ही परिवार में मां और बेटी की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

    बालाघाट की रहने वाले 45 वर्षीय खेलनबाई अपने रिश्तेदारों के यहां सिवनी आई हुई थी। इसी दौरान ट्रेक की चपेट में आने से मौके पर ही खेलनबाई की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई।

    हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

    सिवनी में हादसा और चक्काजाम की सूचना मिलने पर उगली थाना प्रभारी दयाराम शरणागत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सिवनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति संभाली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

    पकड़ा गया आरोपी ट्रक चालक

    सिवनी पुलिस ने ट्रक चालक नंदकिशोर नागपुरे (45 साल) को हिरासत में ले लिया है। साथ ही ट्रक जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। तत्कालिक सहायता के रूप में ट्रक मालिक ने मृतका के परिवार को 20 हजार रुपये दिए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    बेटी की मौत की खबर सुनकर मां ने भी तोड़ा दम

    इधर हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि खेलनबाई की मौत की खबर उनकी 75 वर्षीय मां रामबती उइके सहन नहीं कर सकीं। ग्राम चिखली, थाना उगली निवासी रामबती अपनी बेटी के निधन की सूचना मिलने पर रघोटोला पहुंची थीं। बेटी की असामयिक मौत का गहरा सदमा लगने के बाद उनका भी निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ग्राम चिखली में किया गया। सड़क हादसे में बेटी की मौत और फिर मां के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और लाखों की नकदी बरामद…

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    अनंत सिंह की बेटी की शादी के महाभोज में उमड़ी भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल…हवा में उछालने पड़े पत्तल…

    November 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.