Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    तकनीकी

    लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max को टीजर दिखा दिया है. कंपनी ने इसे अपनी चीन वेबसाइट पर दिखाया है और यह फोन इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा. Xiaomi 17 Max कंपनी की Xiaomi 17 सीरीज का छठा स्मार्टफोन होगा. इस सीरीज में पहले से Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max, Xiaomi 17 Ultra और Leica Leitzphone जैसे मॉडल शामिल हैं.

    कंपनी के अनुसार Xiaomi 17 Max सिर्फ बड़ा फोन नहीं होगा, बल्कि यह स्टैंडर्ड Xiaomi 17 का ‘पूरी तरह अपग्रेडेड’ वर्जन होगा. यानी इसमें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सभी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का बड़ा 2K OLED LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 3,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी. इसके अलावा आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें 3,840Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. इससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है.

    फोन की स्क्रीन सुरक्षा के लिए Dragon Crystal Glass 3.0 प्रोटेक्शन भी मिलने की उम्मीद है. Xiaomi 17 Max में Qualcomm का लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. यह कंपनी का सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा रहा है.

    रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी, जिससे ऐप्स और गेम्स काफी तेजी से काम करेंगे. इसका मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 सेंसर हो सकता है.

    इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है, जो बड़े एरिया की फोटो लेने में मदद करेगा. वहीं, 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जिससे दूर की चीजों को बेहतर क्वालिटी में ज़ूम करके कैप्चर किया जा सकेगा.

    सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. Xiaomi 17 Max में रिपोर्ट्स के अनुसार 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है.

    हालांकि Xiaomi ने अभी तक फोन की पूरी जानकारी और कीमत का खुलासा नहीं किया है, अगर यह सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Xiaomi 17 Max कंपनी का सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन बन सकता है और Samsung व Apple जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.