Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान में आतंकवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लंबे समय से पाकिस्तान ने आतंकवाद और आतंकियों को संरक्षण दिया है। दुनियाभर के आतंकियों के लिए पाकिस्तान हमेशा से ही सुरक्षित ठिकाना रहा है, लेकिन अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के जाल में फंस चुका है और आए दिन ही देश में आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। पाकिस्तान में आतंकी हमलों से आम जनता ही नहीं, बल्कि सेना और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। गुरुवार रात को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर हमला कर दिया।

    15 सैनिकों की हुई मौत

    जानकारी के अनुसार बाजौर में पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर पहले एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे हाहाकार मच गया। इसके बाद भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले के लिए पाकिस्तानी सैनिक तैयार नहीं थे। आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। जवाब में पाकिस्तानी सैनिकों ने भी गोलीबारी की। इस हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

    करीब 30 सैनिक घायल

    बाजौर में पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर इस आतंकी हमले में करीब 30 सैनिक घायल हो गए। घायल सैनिकों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

    किसने किया हमला?

    पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान – टीटीपी (Tehrik-e-Taliban Pakistan – TTP) ने ली है। टीटीपी ने बताया कि इस हमले को संगठन की स्पेशल इस्तिशादी फोर्सेज़ – एसआईएफ (Special Istishhadi Forces – SIF) ने अंजाम दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की टीटीपी आतंकी अक्सर ही पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर हमले करते हैं। गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांत है।

    क्या है स्पेशल इस्तिशादी फोर्सेज़?

    स्पेशल इस्तिशादी फोर्सेज़ आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की स्पेशल यूनिट है। यह यूनिट खास तौर पर पाकिस्तान में सेना के खिलाफ आत्मघाती हमलों और हाई रिस्क वाले ऑपरेशन्स को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित है। एसआईएफ को टीटीपी की सबसे खतरनाक यूनिट माना जाता है, जो जिहादी विचारधारा के तहत ‘शहादत’ को सबसे बड़ा और पवित्र बलिदान मानती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.