Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    • ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?
    • झारखंड के तांबे के कचरे से यूरेनियम निकालेगी UCIL, HCL के साथ समझौता
    • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    • Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
    • कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»Ebola Virus, 80 लोगों की मौत! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
    खानपान-सेहत

    Ebola Virus, 80 लोगों की मौत! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क: कोरोना वायरस की भयावह लहर और हंटा वायरस जैसी खतरनाक बीमारियों के बाद अब इबोला वायरस ने दुनिया की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इस वायरस की वजह से अब तक करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। इबोला को दुनिया के सबसे घातक वायरसों में गिना जाता है, क्योंकि यह इंसान के शरीर पर बेहद तेजी से असर करता है और कई मामलों में जान बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर यह वायरस कितना खतरनाक है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं  तो चलिए आपको बताते  हैं हमारे इस आर्टिकल में इस वायरस से कैसे बचा जा सकता हैं 

    क्या है इबोला वायरस?

    इबोला एक बेहद खतरनाक और जानलेवा वायरस है, जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है। इस बीमारी की पहचान पहली बार साल 1976 में हुई थी। तब से अफ्रीका के कई देशों में समय-समय पर इसके प्रकोप देखने को मिले हैं। यह वायरस शरीर में पहुंचने के बाद तेजी से इम्यून सिस्टम पर हमला करता है और मरीज की हालत कुछ ही दिनों में गंभीर हो सकती है। कई मामलों में शरीर के अंदरूनी हिस्सों में ब्लीडिंग शुरू हो जाती है, जिससे जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

    WHO क्यों हुआ सतर्क

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला के बढ़ते मामलों को गंभीर खतरा बताया है। WHO के अनुसार, इस वायरस से मौत का खतरा काफी ज्यादा रहता है। कुछ प्रकोपों में इसकी मृत्यु दर 50 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं कमजोर हैं, वहां यह वायरस ज्यादा तेजी से फैल सकता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

    कांगो और युगांडा में क्यों बढ़ी चिंता

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगो के कई हिस्सों में इबोला संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिंता की बात यह है कि अब यह वायरस ग्रामीण इलाकों से निकलकर शहरी क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। इससे बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं पड़ोसी देश युगांडा में भी संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सीमावर्ती इलाकों में जांच और निगरानी तेज कर दी गई है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके

    इबोला के शुरुआती लक्षण क्या हैं

    इबोला के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ दिनों में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है। संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी और शरीर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त, गले में दर्द और भूख कम लगना भी आम संकेत माने जाते हैं। गंभीर स्थिति में मरीज के शरीर से अंदरूनी या बाहरी रक्तस्राव भी शुरू हो सकता है।

    कैसे फैलता है इबोला वायरस

    इबोला वायरस हवा के जरिए नहीं फैलता, लेकिन संक्रमित व्यक्ति के शरीर के संपर्क में आने से संक्रमण तेजी से फैल सकता है। मरीज के खून, पसीने, लार, उल्टी या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने पर दूसरे लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसी कारण संक्रमित मरीजों को अलग रखा जाता है और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सुरक्षा उपकरण पहनने की सलाह दी जाती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरतने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये

    May 15, 2026

    शुगर कंट्रोल में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं जामुन के बीज

    May 13, 2026

    इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.