Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कांग्रेस का नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस का नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग – शहर में गहराते जल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था, बिजली समस्या, लंबित पेंशन और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक निगम कार्यालय पहुंचे और शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    प्रदर्शन के दौरान पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने खाली मटके फोड़कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हो गई। पुलिस प्रशासन ने घेराव को रोकने के लिए निगम कार्यालय के बाहर दो से तीन लेयर की बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारी एक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए, जिसके बाद कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहर की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन पिछले लगभग छह माह से हितग्राहियों को नहीं दी गई है, जिससे जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के कई वार्डों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है और जहां पानी मिल रहा है वहां कम दबाव और दूषित पानी की शिकायतें हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने सफाई व्यवस्था को भी पूरी तरह चरमराई हुई बताते हुए कहा कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

    उन्होंने भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश और शहर दोनों स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है तथा विकास कार्य ठप पड़े हैं।

    प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले ने कहा कि शहर में समय पर कचरा उठाव नहीं हो रहा है, जिससे कई स्थानों पर गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। विशेष रूप से रविशंकर स्टेडियम और धमधा नाका ओवरब्रिज के आसपास हालात बेहद खराब हैं। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए उन्होंने एसओआर दर से अधिक के टेंडरों को निरस्त करने की मांग की।

    पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता को पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरसना नगर निगम की विफल कार्यप्रणाली को दर्शाता है। वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन उदासीन बना हुआ है।

    प्रदर्शन में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.