Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»स्कन्द षष्ठी, करें इन चीजों का दान, भगवान कार्तिकेय बरसाएंगे कृपा
    धर्म आस्था

    स्कन्द षष्ठी, करें इन चीजों का दान, भगवान कार्तिकेय बरसाएंगे कृपा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Skanda Shasti 2026: हर माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जाता है. यह पावन दिन भगवान शिव और माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र, देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, स्कन्द षष्ठी के दिन पूजा के साथ-साथ अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करने का विशेष महत्व है.

    स्कन्द षष्ठी पर करें इन चीजों का दान

    • फलों का दान: इस दिन जरूरतमंद लोगों को मौसमी फलों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
    • अनाज या अन्न दान: हिंदू धर्म में अन्न दान को बेहद महत्व दिया गया है. कहा जाता है कि भूखे या गरीब व्यक्ति को अनाज दान करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद सदैव घर पर बना रहता है. इससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती.
    • वस्त्र और पुस्तकें दान करें: कहते हैं कि इस दिन गरीबों को साफ वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, यदि आप गरीब बच्चों को पुस्तकें या पढ़ने-लिखने की सामग्री दान करते हैं, तो इससे समाज में शिक्षा का प्रसार होता है और भगवान कार्तिकेय अत्यंत प्रसन्न होते हैं.

    भगवान कार्तिकेय के मंत्र

    शत्रु नाशक मंत्र

    ऊँ शारवणभवाय नमः.

    ज्ञानशक्तिधर स्कंद वल्लीकल्याण सुन्दर.
    देवसेना मनःकान्त कार्तिकेय नमोऽस्तुते॥

    ऊँ सुब्रह्मण्याय नमः.

    सफलता हेतु मंत्र

    आरमुखा ओम मुरूगा
    वेल वेल मुरूगा मुरूगा
    वा वा मुरूगा मुरूगा
    वादी वेल अज़्गा मुरूगा
    अदियार एलाया मुरूगा
    अज़्गा मुरूगा वरूवाई
    वादी वेलुधने वरूवाई

    कार्तिकेय गायत्री मंत्र

    ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महा सेनाय धीमहि तन्नः स्कन्दः प्रचोदयात्॥

    कार्तिकेय स्तोत्र

    योगीश्वरो महासेनः कार्तिकेयोऽग्निनन्दनः।
    स्कन्दः कुमारः सेनानी स्वामी शंकरसंभवः॥

    गांगेयस्ताम्रचूडश्च ब्रह्मचारी शिखिध्वजः।
    तारकारिरुमापुत्रः क्रौञ्चारिश्च षडाननः॥

    शब्दब्रह्मसमुद्रश्च सिद्धः सारस्वतो गुहः.
    सनत्कुमारो भगवान् भोगमोक्षफलप्रदः॥

    शरजन्मा गणाधीशः पूर्वजो मुक्तिमार्गकृत्।
    सर्वागमप्रणेता च वाञ्छितार्थप्रदर्शनः॥

    अष्टाविंशतिनामानि मदीयानिति यः पठेत्।
    प्रत्यूषं श्रद्धया युक्तो मूकः वाचस्पतिर्भवेत्॥

    महामंत्रमयानीति मम नामानुकीर्तनात्।
    महाप्रज्ञामवाप्नोति नात्र कार्या विचारणा॥

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पद्मिनी एकादशी : 3 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, व्रत का महत्व और पूजा विधि

    May 25, 2026

    हिंदू धर्म में नौतपा का विशेष महत्व, कल से आरंभ, इन चीजों से रहें दूर

    May 24, 2026

    गंगा दशहरा, गंगा नदी में कितनी डुबकी लगाएं?

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.