Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Canva को टक्कर देने आया Google का Pics टूल
    तकनीकी

    Canva को टक्कर देने आया Google का Pics टूल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Google ने अपने सालाना Google I/O 2026 इवेंट के पहले दिन AI से जुड़े कई बड़े ऐलान किए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस फीचर की हो रही है, वह है Google Pics. यह एक नया AI-पावर्ड इमेज क्रिएशन और एडिटिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर डिजाइनिंग को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर, प्रेजेंटेशन, फोटो एडिटिंग और ग्राफिक्स डिजाइन जैसे काम अब कुछ क्लिक में किए जा सकेंगे. खास बात यह है कि Google ने इसे सीधे Workspace के साथ इंटीग्रेट किया है, ताकि यूजर्स बिना किसी अलग ऐप के आसानी से डिजाइन तैयार कर सकें. इस फीचर का सीधा मुकाबला Canva से माना जा रहा है.

    क्या है Google Pics?

    Google Pics एक नया AI-बेस्ड इमेज क्रिएशन और एडिटिंग टूल है, जिसे Google के लेटेस्ट Nano Banana AI मॉडल पर बनाया गया है. यह ट्रेडिशनल AI इमेज जेनरेटर की तरह सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यूजर्स को डिजाइन पर ज्यादा कंट्रोल देता है. इवेंट के दौरान Google ने दिखाया कि कैसे यूजर्स
    फोटो क्रॉप कर सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं, नई इमेज बना सकते हैं और टेक्स्ट जोड़ या एडिट कर सकते हैं.

    Google ने इसे Creative Direction Replaces Prompt-and-Pray टैगलाइन के साथ पेश किया है. इसका मतलब अब यूजर्स को मनचाहा रिजल्ट पाने के लिए बार-बार नए प्रॉम्प्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    Nano Banana AI मॉडल करेगा कमाल

    Google Pics के पीछे कंपनी का नया AI इमेजिंग सिस्टम Nano Banana काम करता है. यह मॉडल हाई-क्वालिटी विजुअल्स बनाने के साथ एडवांस्ड एडिटिंग फीचर्स भी सपोर्ट करता है. इसकी मदद से यूजर्स इमेज के किसी खास हिस्से को चुनकर सिर्फ उसी में बदलाव कर सकते हैं. जैसे कि कपड़ों का रंग बदलना, किसी ऑब्जेक्ट को दूसरे से रिप्लेस करना, इमेज के अंदर मौजूद टेक्स्ट एडिट करना और पूरे डिजाइन को बदले बिना ग्राफिक्स री-डिजाइन करना.

    Google Pics के खास फीचर्स

    Object Segmentation: इस फीचर के जरिए यूजर्स इमेज के किसी खास ऑब्जेक्ट को चुनकर सिर्फ उसी को एडिट कर सकते हैं. जैसे बैकग्राउंड हटाना, किसी प्रोडक्ट की साइज बदलना या किसी एक हिस्से को मॉडिफाई करना.

    Text Editing और Translation: Google Pics इमेज के अंदर लिखे टेक्स्ट को भी एडिट कर सकता है. यूजर्स टेक्स्ट को ट्रांस्लेट कर सकते हैं या शब्द बदल सकते हैं, जबकि डिजाइन और स्टाइल पहले जैसा ही रहेगा.

    Google Workspace Integration: Google Pics को अलग प्लेटफॉर्म की तरह लॉन्च नहीं किया गया है. इसे सीधे Google Workspace ऐप्स से जोड़ा गया है, जिनमें Google Slides और Google Drive शामिल है. इसका मतलब है कि यूजर्स अपनी प्रेजेंटेशन या डॉक्यूमेंट के अंदर ही इमेज तैयार और एडिट कर सकेंगे.

    Real-Time Collaboration: Google Docs की तरह अब कई लोग एक साथ एक ही डिजाइन पर काम कर पाएंगे. शेयर किए गए कैनवास पर टीम मिलकर रियल टाइम में एडिटिंग कर सकेगी.

    क्या Canva के लिए खतरा बनेगा Google Pics?

    फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी, कि Google Pics पूरी तरह Canva को रिप्लेस कर देगा, लेकिन Google की स्ट्रैटेजी साफ नजर आ रही है. Canva की सबसे बड़ी ताकत उसकी आसान डिजाइनिंग और तैयार टेम्पलेट्स हैं. वहीं Google अब उसी सरलता को AI की ताकत के साथ Workspace में ला रहा है. Google के पास सबसे बड़ा फायदा उसका इकोसिस्टम है. दुनियाभर में अरबों लोग पहले से Gmail, Drive और Docs जैसे टूल इस्तेमाल करते हैं. अगर Pics इन ऐप्स के साथ जुड़ जाता है, तो करोड़ों यूजर्स इसे आसानी से अपनाना शुरू कर सकते हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि गूगल का यह टूल Canva को कड़ी टक्कर दे सकता है.

    Canva अपने फ्री प्लान को लेकर पॉपुलर

    हालांकि, Canva अभी भी कई मामलों में काफी आगे है. उसके पास अच्छी-खासी टेम्पलेट लाइब्रेरी, मजबूत क्रिएटर कम्युनिटी, एडवांस्ड ब्रांडिंग टूल्स और सभी के लिए उपलब्ध फ्री प्लान जैसी सुविधाएं हैं, जो उसे बेहद पॉपुलर बनाती हैं. दूसरी तरफ Google Pics शुरुआती दौर में केवल प्रीमियम और पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि Google का यह नया AI टूल क्रिएटिव डिजाइनिंग की दुनिया में कितना बड़ा बदलाव ला पाता है.

    कब मिलेगा Google Pics?

    Google के मुताबिक, फिलहाल Google Pics को लिमिटेड ट्रस्टेड टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. इसका रोलआउट इसी साल शुरू होगा. यह टूल Google AI Pro सब्सक्राइबर्स, Google AI Ultra यूजर्स, Google Workspace Business Standard और उससे ऊपर के प्लान्स वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को Workspace Experiments के लिए साइनअप करने की सलाह भी दी है, ताकि उन्हें शुरुआती एक्सेस मिल सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.