Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर हुआ चुनाव का ऐलान, मतदान 18 जून को 
    राजनीति

    गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर हुआ चुनाव का ऐलान, मतदान 18 जून को 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है.  निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी. उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे.

    नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी, जबकि 11 जून नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी. मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी.

    बता दें गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है. इनमें बीजेपी के रामभाई मोकरिया, रामीलाबेन बारा और नरहरि अमीन, जबकि कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल खत्म होगा. इन चारों सीटों पर नए सदस्यों के चुनाव के लिए जून में मतदान कराया जाएगा. विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए बीजेपी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस अपनी सीट बचाने की रणनीति में जुटी है.

    गुजरात में अभी क्या है विधानसभा का गणित?

    गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के पास 164 विधायक हैं. इनमें सबसे ज्यादा 162 विधायक बीजेपी के हैं, जबकि 2 निर्दलीय विधायक सरकार का समर्थन कर रहे हैं. वहीं विपक्ष के पास कुल 18 सीटें हैं, जिनमें कांग्रेस के 12, आप के 4, सपा का 1 और 1 निर्दलीय विधायक शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा

    September 10, 2026

    चुनाव चिह्न को लेकर घमासान, उपचुनाव से पहले TMC के दोनों गुट आमने-सामने

    September 9, 2026

    कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी ,भूपेश बघेल को असम और सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ की कमान…

    September 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.