Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»दिल्ली से बिहार तक तप रही धरती,46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट…
    मौसम

    दिल्ली से बिहार तक तप रही धरती,46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के कई राज्यों में इस समय प्रचंड गर्मी हो रही है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के दक्षिण पूर्वी अरब सागर, अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अन्य क्षेत्रों में पहुंचने के हालात बन रहे हैं. कई राज्यों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है. 

    46 डिग्री तक पारा
    IMD के मुताबिक मानसून की वजह से लक्षद्वीप, केरल, असम, मेघालय, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान और दिल्ली का पारा शनिवार और रविवार को 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.

    दिल्ली का मौसम
    राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाके में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर है. मौसम विभाग ने 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई है. 

    यूपी में कब होगी बारिश
    उत्तर प्रदेश में IMD ने 23 से 28 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. फतेहपुर, उन्नाव, इटावा, मिर्जापुर, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, महोबा, राठ और कानपुर में पारा 46 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती, अयोध्या. आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, भदोही, सुल्तानपुर, अमेठी और बाराबंकी में बारिश की संभावना नहीं है. 

    यूपी से सटे बिहार में आज कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 25 मई को भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक दरभंगा, गया, मधुबनी, पूर्णिया और भागलपुर में 24-25 मई को बारिश हो सकती है.

    पंजाब में आज बारिश
    मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में आज हल्की बारिश हो सकती है. लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और मोहाली को गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं. हरियाणा में भी 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गर्मी दिखाएगा प्रकोप: मौसम विभाग ने अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट किया जारी

    May 25, 2026

    तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के पार भीषण गर्मी ने छत्तीसगढ़ में तोड़े सारे रिकॉर्ड!मौसम विभाग की इस चेतावनी ने बढ़ाई चिंता…

    May 22, 2026

    मौसम विभाग के नए नक्शे में भीषण गर्मी के कारण लाल और काले रंग में डूबा दिख रहा पूरा भारत…

    May 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.