Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Moto G37 Power और G37 की सेल शुरू
    तकनीकी

    Moto G37 Power और G37 की सेल शुरू

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म कर दे और बजट में दमदार फीचर्स भी ऑफर करे, तो Motorola के नए Moto G37 Power और Moto G37 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकते हैं. हाल ही में लॉन्च हुए इन दोनों मॉडल्स की सेल आज से शुरू हो गई है. दोनों मॉडल्स की खासियत की बात करें, तो Moto G37 Power बजट सेगमेंट में बड़ी 7000mAh बैटरी के साथ आता है, जो इसे लंबा बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए खास बनाता है. वहीं Moto G37 को कंपनी ने किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है.

    कितनी है कीमत?

    Moto G37 Power और Moto G37 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है. ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं. कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 800 रुपये तक का डिस्काउंट और EMI ऑप्शन भी दे रही है.

    वेरिएंटMoto G37 PowerMoto G37
    4GB + 64GB14,999 रुपये13,999 रुपये
    4GB + 128GB15,999 रुपयेउपलब्ध नहीं
    8GB + 128GB18,999 रुपयेउपलब्ध नहीं

    Moto G37 Power को Capri Blue, Nautical Blue और Impenetrable Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. वहीं Moto G37 Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर में आता है.

    Moto G37 Power स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले: फोन में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें पंच-होल सेल्फी कैमरा डिजाइन भी दिया गया है.

    प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए काफी माना जा रहा है. फोन में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं.

    कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Moto G37 Power में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2-in-1 लाइट सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है.

    सॉफ्टवेयर: फोन Android 16 पर चलता है. हालांकि कंपनी इसमें सिर्फ एक बड़ा Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है, जो इस प्राइस सेगमेंट के मुकाबले थोड़ा कम माना जा सकता है.

    बैटरी: Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन नॉर्मल इस्तेमाल में आसानी से दो दिन तक चल सकता है. इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Realme C83 जैसे स्मार्टफोन से माना जा रहा है.

    Moto G37 स्पेसिफिकेशन

    Moto G37 कंपनी का ज्यादा किफायती ऑप्शन है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.6-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. मॉडल में 50MP कैमरा का रियर कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो नॉर्मल इस्तेमाल के लिए अच्छा है. वहीं, इसमें 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh बैटरी दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्पेसएक्स ने लॉन्च किया सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट…

    May 23, 2026

    BSNL Pay हुआ लॉन्च, रिचार्ज और पेमेंट करना आसान, जानें कौन चला सकते हैं BSNL Pay?

    May 23, 2026

    Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट 28 मई , Leica कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स से होगा लैस

    May 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.