Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»तेजी से बढ़ रहा पोर्टेबल एसी का ट्रेंड, बहुत थोड़ी सी डाउन पेमेंट पर आ जाएगा घर
    तकनीकी

    तेजी से बढ़ रहा पोर्टेबल एसी का ट्रेंड, बहुत थोड़ी सी डाउन पेमेंट पर आ जाएगा घर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Portable Air Conditioner For Summer: देशभर में गर्मी में लगातार बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही एयर कंडीशनर की मांग भी तेजी से देखने को मिल रही है. हालांकि, आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो किराए के घर में रहने, इंस्टॉलेशन की परेशानियां, ज्यादा बजट की वजह से फ्लैट और विंडो एसी खरीदने से बचते हैं.

    ऐसे में अब पोर्टेबल एसी तेजी से लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस एसी को बिना किसी तोड़फोड़ के और भारी इंस्टॉलेशन के आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि गर्मियों में पोर्टेबल एसी का ट्रेंड तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन बहुत थोड़ी सी डाउन पेमेंट पर आप इसे कैसे खरीद सकते हैं. 

    क्यों बढ़ रहा है पोर्टेबल एसी का ट्रेंड?

    पोर्टेबल एसी की सबसे बड़ी खासियत इसकी मोबिलिटी मानी जाती है. इसमें पहिए लगे होते हैं, जिसकी मदद से इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है. स्प्लिट या विंडो एसी की तरह इसे दीवार पर फिक्स करने की जरूरत नहीं होती है. यही कारण है कि किराएदार और छोटे घरों में रहने वाले लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं. इसके अलावा पोर्टेबल एसी को इंस्टॉल करने के लिए किसी बड़ी तकनीक की जरूरत नहीं होती, इसमें एक पाइप लगा होता है जो कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करता है. इसके पाइप को खिड़की के जरिए बाहर लगाया जा सकता है. 

    कम कीमत में मिल रहे कई ऑप्शन? 

    मार्केट में छोटे मिनी एयर कंडीशनर से लेकर 1 टन तक के पोर्टेबल एसी उपलब्ध हैं. कई मिनी कूलर और मिनी एसी की शुरुआत कीमत 1000 रुपये के आसपास से शुरू हो जाती है. वहीं बड़े पोर्टेबल एसी लगभग 30,000 रुपये की शुरुआत कीमत से खरीदी जा सकते हैं. ब्लू स्टार, लॉयड और क्रूज जैसी कंपनी के पोर्टेबल एसी इन दिनों काफी चर्चा में है. ब्लू स्टार का 1 टन पोर्टेबल एसी कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध है. कंपनी के अनुसार, यह करीब 90 स्क्वायर फीट तक के कमरे को ठंडा कर सकता है. इसमें हाई एफिशिएंसी रोटरी कंप्रेशर, ऑटो मोड और एंटीबैक्टीरियल सिल्वर कोटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

    आसान ईएमआई और कम डाउन पेमेंट का फायदा 

    पोर्टेबल एसी की बिक्री बढ़ने की एक बड़ी वजह आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन भी है. कई ई-कॉमर्स प्लेटफाॅर्म और फाइनेंस कंपनियां एसी पर आसान ईएमआई ऑफर कर रही है. कुछ मॉडल पर जीरो डाउन पेमेंट और कम महीने की किस्त का ऑप्शन भी मिल रहा है. बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क और दूसरी फाइनेंसिंग कंपनियों के जरिए ग्राहक कम डाउन पेमेंट पर पोर्टेबल एसी खरीद सकते हैं. कई प्लेटफॉर्म्स पर हजार से 1500 रुपये तक की शुरुआती मासिक ईएमआई पर भी एसी उपलब्ध है. इसके अलावा कुछ बैंकों के कार्ड पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.