Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»हेलीकॉप्टर से हनीमून पर जा रहे थे, रास्ते में हुए दुर्घटना के शिकार, भारतीय मूल के पायलट की अमेरिका में मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    हेलीकॉप्टर से हनीमून पर जा रहे थे, रास्ते में हुए दुर्घटना के शिकार, भारतीय मूल के पायलट की अमेरिका में मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के जार्जिया से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक विमान हादसे के चलते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक भारतीय मूल के पायलट की मौत हो गई। पायलट की पहचान 26 वर्षीय डेव फिजी के रूप में हुई है जो कि डेल्टा एयर लाइन्स में फर्स्ट ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। फिजी अपनी शादी के कुछ ही घंटों बाद एक हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवा बैठे। डेव और उनकी पत्नी जेस्नी शादी के बाद हेलीकॉप्टर से अपने हनीमून पर जा रहे थे। इसी बीच विमान दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें डेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेस्नी गंभीर लेकिन स्थिर में है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    सालों के रिश्ते के बाद हुई शादी

    डेव फिजी और जेस्नी की शादी शुक्रवार को डॉसनविल स्थित एक समारोह स्थल पर संपन्न हुई थी। परिवार के अनुसार दोनों एक दशक पहले चर्च में मिले थे और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। विवाह समारोह में लगभग 400 मेहमान शामिल हुए थे। रिसेप्शन समाप्त होने के बाद नवविवाहित जोड़ा रॉबिन्सन आर66 हेलीकॉप्टर से डेकाल्ब-पीचट्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। यह उड़ान उनके लिए एक विशेष विदाई का हिस्सा थी। हालांकि हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका और डॉसन काउंटी के एक दूरस्थ वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    दुल्हन छह घंटे तक मलबे में फंसी रही

    डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल को हेलीकॉप्टर का पता लगाने में समय लगा। इस दौरान जेस्नी घायल अवस्था में करीब छह घंटे तक मलबे के बीच फंसी रहीं। उन्हें शरीर पर कई चोटें और कट लगे, लेकिन वह जीवित बच गईं। जॉर्ज फिजी के अनुसार जेस्नी ने होश में आने के बाद डेव को अपने पास पाया। एक नर्स होने के कारण वह उनकी स्थिति समझ गईं और जान गईं कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। परिवार का कहना है कि जेस्नी मानसिक रूप से बेहद आहत हैं, लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है।

    उड़ान से पहले डेव ने मौसम को लेकर जताई थी चिंता

    परिवार के अनुसार डेव स्वयं प्रशिक्षित एयरलाइन पायलट थे और उड़ान से पहले मौसम को लेकर चिंतित थे। उनके पिता ने बताया कि डेव ने कथित तौर पर हेलीकॉप्टर पायलट से कहा था कि दृश्यता लगभग शून्य है और ऐसी स्थिति में उड़ान सुरक्षित नहीं मानी जाती। इसके बावजूद पायलट ने कथित रूप से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने की बात कही। फिलहाल राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने अभी तक हादसे के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि खराब मौसम, तकनीकी समस्या या कोई अन्य कारण इस दुर्घटना के पीछे था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.