Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव!, राहुल के उत्तराखंड दौरे के मायने
    राजनीति

    BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव!, राहुल के उत्तराखंड दौरे के मायने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस दोनों सियासी दल 2027 के चुनावी मोड में आ चुकी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिन तक उत्तराखंड प्रवास पर रहे, इस दौरान उन्होंने बीजेपी के संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। नितिन ने सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों के साथ ही युवाओं और संतों के साथ संवाद भी किया। साथ ही 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। अब कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी है। इसके लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है।

    कांग्रेस राहुल गांधी के 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे को लेकर उत्साहित है। साथ ही उत्तराखंड की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस कई समय से रणनीति पर काम कर रही है। राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी उसी रणनीति का सबसे बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। राहुल गांधी दो दिन उत्तराखंड में रहेंगे। राहुल गांधी 4 जून को कुमाऊं के अल्मोड़ा, गढ़वाल के मुख्यालय पौड़ी गढ़वाल और 5 जून को राजधानी देहरादून में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस तरह कांग्रेस की रणनीति दो दिन में राहुल गांधी के कार्यक्रमों के जरिए सभी सियासी मुद्दे और सभी बिंदुओं को छुने की है।


    पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन

    राहुल की पहले अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली इसके बाद पौड़ी के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक सम्मेलन से लेकर देहरादून में जनसंवाद कार्यक्रम शामिल हैं। इस दौरे में कांग्रेस ने पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन पर भी खासा फोकस किया है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। प्रदेश में करीब 13 फीसदी वोटर ऐसे हैं जो कि सैनिक परिवार से संबंध रखते हैं। ये बीजेपी के परंपरागत वोटर रहे हैं। कांग्रेस सबसे पहले इन पर सेंधमारी करना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस राहुल गांधी का पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन कराने जा रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के दोरे से पहले ही प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों से 4 जून को पौड़ी पहुंचने की अपील की है।


    अग्निवीर योजना बनेगा बड़ा मुद्दा

    कांग्रेस ने जारी संदेश में कहा है कि अग्निवीर से लेकर तमाम सैन्य विरोधी योजनाओं के विरोध में पूरा उत्तराखंड और देश के सेना में कार्य करने की चाहत रखने वाले तमाम देशभक्त लोग भाजपा की नीतियों के विरुद्ध हैं। हमें इस अलख को जगाए रखना है और 2027 के चुनाव में जन विरोधी भाजपा को शिकस्त देनी है। इसके लिए पौड़ी आने का आह्रान किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस शुरुआत से ही अग्निवीर योजना का विरोध करती आ रही है। अब उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में अग्निवीर योजना को बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। जिससे सैनिक परिवारों और युवाओं को एक साथ जोड़कर सियासी लाभ मिल सके।

    एक साथ कई निशाने साधने की तैयारी

    पौड़ी जिले में राहुल गांधी के कार्यक्रम के पीछे एक बड़ी बड़ी वजह सर्विस वोटर भी हैं। इस जिले में पिछले चुनावों में सबसे ज्यादा सर्विस वोटर भी थे, उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड पौड़ी जिले से ही संबंध रखता है। अंकिता भंडारी का घर पौड़ी जिले में ही आता है। ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी के कार्यक्रम के जरिए एक साथ कई निशाने पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार, युवा और महिला सुरक्षा जैसे कई मामलों को साधने की कोशिश में है। राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंच गई हैं। राहुल के कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से जुटी हुई है। उत्तराखंड में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस राहुल के दौरे के जरिए चुनावी मैदान में कूदने की तैयारी में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    दतिया उपचुनाव : 50% से ज्यादा मतदान, BJP बोली- कमल चुने जनता, कांग्रेस ने कहा- बदलने वाला है माहौल

    July 30, 2026

    दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.