Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»अपनी ही सरकार को घेरना पड़ा भारी! BJP के 3 बागी विधायकों पर गिरेगी गाज? 
    राजनीति

    अपनी ही सरकार को घेरना पड़ा भारी! BJP के 3 बागी विधायकों पर गिरेगी गाज? 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपालः मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह और नेताओं के बयानों को लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा संगठन ने अपनी ही सरकार  के खिलाफ विवादित बयान देने वाले पार्टी के तीन विधायकों पर कड़ा रुख अपना लिया है। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का बड़ा बयान सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन इन दिनों पार्टी के तीन विधायकों गुना से पन्नालाल शाक्य, आलोट से चिंतामणि मालवीय और पिछोर से प्रीतम लोधी से बेहद नाराज है। दरअसल, इन नेताओं का विवादित बयान लगातार सामने आने के बाद संगठन सख्त हुआ है। बताया जा रहा है कि संगठन जल्द ही इन तीनों नेताओं को भोपाल तलब कर सकता है। सूत्रों की मानें तो प्रीतम लोधी और पन्नालाल शाक्य ने प्रदेश में बिजली कटौती और अन्य मुद्दों पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। ऐसे में भाजपा संगठन इन नेताओं से लिखित या मौखिक जवाब-तलब करने की तैयारी में जुटा है।

    इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने नेताओं को एक बड़ी नसीहत दी है। उनका कहना है कि “हमें यह भी देखना चाहिए कि एक पिता अपने बेटे को घर से निकालने के लिए कितना इंतजार करता है और उसे सुधारने के कितने मौके देता है। हर व्यक्ति की अपनी भावनाएं और जमीनी नाराजगी होती है, और उसी आक्रोश के कारण कभी-कभी ऐसे बयान सामने आ जाते हैं।”

    वरिष्ठ नेता सोलंकी ने केवल संगठन को ही नहीं, बल्कि नाराज विधायकों को भी अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि जनभावनाएं अपनी जगह हैं, लेकिन पार्टी की मूल विचारधारा के साथ चलना और खुद की वाणी पर नियंत्रण रखना हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के लिए सबसे पहली जिम्मेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    दतिया उपचुनाव : 50% से ज्यादा मतदान, BJP बोली- कमल चुने जनता, कांग्रेस ने कहा- बदलने वाला है माहौल

    July 30, 2026

    दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.