Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…
    • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
    • काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा
    • किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    छत्तीसगढ़

    निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्योत्सव पर प्रदेश के 54 हजार 84 हितग्राहियों के खातों में 16.94 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित

    गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक

    श्रमिक परिवारों की शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए संचालित हैं 14 कल्याणकारी योजनाएं

    रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2026 निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा की सौगात लेकर आया। राज्य शासन की विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 54 हजार 84 हितग्राहियों के बैंक खातों में 16 करोड़ 94 लाख 55 हजार 460 रुपये की सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की गई। इनमें गरियाबंद जिले के 928 हितग्राही भी शामिल हैं, जिनके खातों में 24 लाख 78 हजार 500 रुपये की राशि भेजी गई।

    गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर श्रमिक परिवारों को शासन की योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।

    श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों के कल्याण के लिए 14 योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक परिवारों को शिक्षा, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। राज्योत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इन योजनाओं से श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा, बेटियों के सशक्तिकरण, मातृत्व सहायता, वृद्धावस्था में आर्थिक सहयोग तथा आकस्मिक परिस्थितियों में सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।

    राज्य शासन द्वारा सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित किए जाने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ पात्र परिवारों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने में सुविधा हो रही है। विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत निर्माण श्रमिकों के लिए ये योजनाएं आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं l समारोह में सहायता राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील

    November 13, 2026

    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा

    November 13, 2026

    किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    November 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.