Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा
    • लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय नारायणपुर को मिला‘पर्यावरण चैंपियन अवार्ड 2026’
    • BJP नेता की खून से लथपथ मिली लाश, कबाड़ गोदाम में हत्या के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण
    • NEET परीक्षा रद्द होने के सदमे में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
    • जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी,कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान
    • खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान श्री धनेश्वर प्रसाद
    • 51 जख्म…केरल में महिला के लिव-इन पार्टनर ने मासूम बच्चे को सिगरेट से जलाया, अस्पताल में मौत
    • विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»BJP नेता की खून से लथपथ मिली लाश, कबाड़ गोदाम में हत्या के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण
    BREKING NEWS

    BJP नेता की खून से लथपथ मिली लाश, कबाड़ गोदाम में हत्या के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां मनोहरपुर इलाके सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यहां भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामावतार असवाल उर्फ पप्पू (55) की उनके ही कबाड़ गोदाम में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय ग्रामीण मंगलवार सुबह से ही मनोहरपुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

    कबाड़ गोदाम में खून से लथपथ मिला शव

    मनोहरपुर थाना प्रभारी (SHO) सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक रामावतार असवाल मनोहरपुर कस्बे के ही निवासी थे और बस स्टैंड के पास उनका कबाड़ का एक गोदाम है। सोमवार रात जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो चिंतित परिजन उन्हें ढूंढते हुए गोदाम पहुंचे। वहाँ का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए; रामावतार गोदाम के भीतर खून से लथपथ हालत में पड़े थे।

    शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया

    परिजन उन्हें तुरंत गंभीर हालत में निम्स (NIMS) हॉस्पिटल लेकर भागे और पुलिस को सूचित किया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

    कलाई पर गहरे घाव, रंजिश की आशंका

    एडिशनल एसपी रणवीर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से सामने आया है कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गोदाम में दाखिल हुआ था। उसने धारदार हथियार से रामावतार पर हमला किया। मृतक की कलाई पर भी गहरे घाव के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन्होंने बचने के लिए कड़ा संघर्ष किया होगा। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश इस वारदात के पीछे किसी आपसी रंजिश की ओर इशारा कर रही है।

    धरने पर बैठे ग्रामीण, भारी पुलिस बल तैनात

    हत्या की खबर मिलते ही सोमवार आधी रात को ही बड़ी संख्या में लोग थाने पर जुटना शुरू हो गए थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रात करीब 12:30 बजे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

    परिजनों ने रखी मांग

    मंगलवार सुबह से धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण मुख्य रूप से तीन मांगें कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि मामले का जल्द खुलासा कर हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और उचित मुआवजा दिया जाए।

    इलाके में पुलिस बल तैनात

    फिलहाल, कस्बे में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारी लगातार धरने पर बैठे ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें समझाने और शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय नारायणपुर को मिला‘पर्यावरण चैंपियन अवार्ड 2026’

    June 2, 2026

    फडणवीस सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के कर्ज माफी को दी मंजूरी

    June 2, 2026

    बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6 

    June 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.