Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार…
    BREKING NEWS

    पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार – पटना में मंगलवार रात खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हुए पथराव और हंगामे के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव है और अब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशनी आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है.

    हालांकि, खान सर ने कल रात कोचिंग के बाहर फायरिंग का दावा किया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल, घटनास्थल पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम पहुंच चुकी है और घटना के करीब 16 घंटे बाद साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है.

    अब कोचिंग के लिए ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’

    इस घटना ने राज्य में कोचिंग संस्थानों के नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शिक्षा विभाग ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि बिहार में अब सभी कोचिंग संस्थान एक तय नीति के तहत चलेंगे. सरकार अगले तीन महीनों के भीतर एक व्यापक ‘कोचिंग नीति’ तैयार करेगी. इस नई नीति के तहत सभी संस्थानों के लिए ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ अनिवार्य होगा. 

    बिहार पुलिस परिणाम पर हुआ विवाद

    वहीं इस विवाद की जड़ में हाल ही में आए बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम को माना जा रहा है. परीक्षा में 19838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. खान सर ने दावा किया कि उनके संस्थान से 12 हजार से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है. वहीं, उसी कैंपस में स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने भी 10 हजार से अधिक छात्रों के चयन का दावा किया.

    दोनों संस्थानों के बीच पहले से ही कड़वाहट थी, लेकिन आग में घी का काम तब किया जब खान सर के सम्मान समारोह का पोस्टर ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर लगा दिया गया. इसे लेकर दोनों संस्थानों के समर्थकों और संचालकों के बीच तनाव चरम पर था. खान सर ने आरोप लगाया है कि उन्हें कोचिंग उड़ाने की धमकी भी दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    अनुराग जैन ने नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में संभाला कार्यभार

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.