Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    व्यापार

    भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: उदारीकरण (Liberalisation) के बाद भले ही यह दावा किया जाता हो कि भारत के बाजारों में प्रतिस्पर्धा (Competition) बढ़ी है, लेकिन कॉरपोरेट इंडिया की तिजोरी की चाबियां आज भी चुनिंदा घरानों के ही हाथों में है। हाल ही में आई एक स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि भारत के कॉरपोरेट जगत की कुल आय (Income Share) का 60% से अधिक हिस्सा सिर्फ पांच बड़े पारिवारिक व्यापारिक घरानों (Family Businesses) के पास है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 अगस्त को ‘वर्ल्ड बैंक इकोनॉमिक रिव्यू’ (World bank economic review) में प्रकाशित एक स्टडी में भारतीय व्यापारिक घरानों के एकाधिकारिक को लेकर ये बड़े दावे किए गए हैं।

    कौन है कॉरपोरेट इंडिया के ‘बिग 5’?

    इस अध्ययन में बताया गया है कि 2001 से 2020 के बीच के दो दशकों में जिन ‘बिग 5’ घरानों ने भारत के व्यापारिक राजस्व (business revenue) के 60% ज्यादा हिस्से पर नियंत्रण रखा है, वे हैं रिलायंस (Reliance), अडानी (Adani), टाटा (Tata), आदित्य बिड़ला (Birla) और ओम प्रकाश जिंदल (Jindal) ग्रुप।

    कमाई का गणित?

    टॉप 5 फैमिली में रिलायंस और अडानी ग्रुप सबसे आगे है। इन दोनों ने मिलकर कुल आय में लगातार कम से कम 20% की हिस्सेदारी कायम रखी है। वहीं स्टडी के मुताबिक टाटा और जिंदल ग्रुप की आय में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन कुल आय में इनकी हिस्सेदारी 10% से कम रही है। लेकिन दूसरी ओर स्टडी की अवधि के दौरान कुल ग्रॉस रेवेन्यू में बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी धीरे-धीरेहुई है, हालांकि बाजार में इनका प्रभाव अब भी काफी मजबूत है।

    किसने निभाई अहम भूमिका?

    एकाधिकारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2020 में देश के शीर्ष 25 पारिवारिक घरानों का रेवेन्यू भारत की कुल ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) के 15% से भी ज्यादा था।
    रिपोर्ट के अनुसार, साल 2000 से 2010 के बीच इन पारिवारिक घरानों ने अपने व्यापार को तेजी से अलग-अलग सेक्टर्स (Diversification) में फैलाया है। स्टडी में पाया गया कि 74% से ज्यादा NIC-3 (National Industrial Classification) उद्योगों में इन ‘बिग 5’ कंपनियों का आधे से ज्यादा रेवेन्यू पर सीधा नियंत्रण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या पेट्रोल-डीजल जल्द होंगे महंगे?, अमेरिका-ईरान के बीच जंग बढ़ने से 100 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल

    September 7, 2026

    15 दिन में 10 रुपये किलो सस्ती हो गई चीनी, जानिए रिटेल और थोक भाव

    September 5, 2026

    अमेरिका के साथ समझौते पर क्यों अटका भारत? टैरिफ को लेकर मोदी सरकार ने रखी बड़ी शर्त

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.