Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • सीहोर में अमोनिया गैस से भरे टैंकर में रिसाव, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त
    • राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री ट्रेनें प्रभावित
    • प्रपोज करना कैप्टन को पड़ेगा महंगा?विल यू मैरी मी…आर्मी जवान के प्रपोजल ने जीता दिल, अब सेना लेगी मामले पर एक्शन?
    • अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान
    • राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न
    • विश्व पर्यावरण दिवस विशेष-कनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“मैं भगोड़ा नहीं हूं, मेरे खिलाफ कोई भी मामला साबित नहीं हुआ”, ललित मोदी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
    अंतर्राष्ट्रीय

    “मैं भगोड़ा नहीं हूं, मेरे खिलाफ कोई भी मामला साबित नहीं हुआ”, ललित मोदी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि वह अपने भाषणों में उन पर हमला क्यों करते हैं। एक इंटरव्यू में बात करते हुए ललित ने कहा, “जब भी आप संसद में देखते हैं, या राहुल गांधी के भाषण सुनते हैं, तो वह हमेशा मुझ पर हमला करते हैं। जब भी चुनाव होते हैं, वह मुझ पर हमला करते हैं। जब भी कोई मुद्दा उठता है, तो मुझ पर हमला किया जाता है। कांग्रेस द्वारा मुझ पर हमला क्यों किया जा रहा है?”

    कानूनी व्यवस्था से नहीं लगता डर

    ललित ने दावा किया कि उन्हें कानूनी व्यवस्था से डर नहीं लगता, लेकिन वह राजनीतिक बदले की भावना से सावधान रहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे कानून से डर नहीं लगता। मुझे जिस बात का डर है, वह यह है कि कुछ लोग हैं वो राजनीतिक लोग हैं। चाहे वो विपक्ष में बैठते हों या कहीं और, उनकी मेरे खिलाफ कोई न कोई खुन्नस है। और उनका काफी दबदबा भी है। इसलिए उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।”

    अंबानी-अडानी का भी किया ज़िक्र

    जब ललित से पूछा गया कि राहुल अक्सर ही मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे बड़े बिज़नेसमैन को भी निशाना बनाते हैं, तब ललित ने दावा किया कि उनकी स्थिति अलग है क्योंकि उनका (ललित) क्रिकेट से जुड़ाव है, जिससे लोगों की भावनाएं ज़्यादा जुड़ी होती हैं। ललित ने कहा, “अंबानी और अडानी की वजह से अखबार नहीं बिकते। मेरी वजह से खबरें बिकती हैं। क्रिकेट बहुत बड़ा है। क्रिकेट ने मुझे सुर्खियों में ला दिया है, जो अडानी और अंबानी से अलग है। वैसे दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं।”

    “भगोड़ा नहीं हूं मैं”

    ललित ने आगे कहा, “मैं भगोड़ा नहीं हूं। मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं। तमाम बयानबाज़ी के बावजूद पिछले 17 सालों में मेरे खिलाफ कोई भी कानूनी मामला साबित नहीं हुआ है। अगर आप मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो आपको मुझे अदालत में ले जाना होगा। 17 सालों में आप मुझे अदालत में नहीं ले गए। तो आज आप मुझे कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं? अगर कुछ होता, तो अब तक सामने आ चुका होता। पिछले 17 सालों में मैंने जो कुछ भी किया है, या कर सकता था, वह सब अब तक साफ हो चुका होता। इसीलिए मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग को बनाया निशाना ? रूस के रणनीतिक उत्तरी हब तक पहुंची जंग

    June 4, 2026

    पाकिस्तान की फिर किरकिरी, बिना परमिशन के जापान में बना दी मस्जिद, ध्वस्त करने की तैयारी में प्रशासन

    June 3, 2026

    ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किए हमले

    June 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.