Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Vi ने लॉन्च की SMV सुविधा, अब बिना ओटीपी चला पाएंगे व्हाट्सऐप-इंस्टाग्राम, जानें कैसे करेगी काम
    तकनीकी

    Vi ने लॉन्च की SMV सुविधा, अब बिना ओटीपी चला पाएंगे व्हाट्सऐप-इंस्टाग्राम, जानें कैसे करेगी काम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन (SMV) सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। प्रेस रिलीज के मुताबिक, इससे Vi के करोड़ों ग्राहकों को बिना किसी रुकावट और ओटीपी के ही लॉग इन करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रिलीज में यह भी कहा गया है कि SMV एक सुरक्षित, नेटवर्क आधारित ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी है। यह यूजर के मोबाइल नंबर को बैकग्राउंड में ही वेरिफाई कर लेती है। इसके लिए वेरिफिकेशन क्रेडेंशियल मैन्युअली डालने, ऐप्स के बीच स्विच करने या वेरिफिकेशन मैसेज का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है।

    क्या है SMV सर्विस और कैसे करेगी काम?

    • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SMV सुविधा के तहत जब वोडाफोन आइडिया का कोई यूजर टेलीकॉम कंपनी के मोबाइल नेटवर्क पर व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता है, तो वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट को नेटवर्क के जरिए ही वेरिफाई कर लिया जाता है।
    • रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अब Vi ग्राहकों को कई कामों के लिए पासवर्ड या ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
    • जब भी वे नया सिम लेंगे, मोबाइल नंबर वेरिफाई करेंगे, ऐप में लॉगिन या री-लॉगिन करेंगे, अपना अकाउंट वापस पाएंगे या कोई सिक्योरिटी चेक करेंगे, तो यह नई तकनीक (SMV) बैकग्राउंड में अपने आप उनका वेरिफिकेशन कर देगी।

    क्या होगा फायदा?

    • इस नई सर्विस के फायदों की बात करें तो रिलीज के अनुसार, इससे ऑनबोर्डिंग तेजी से होगी।
    • यूजर्स को कम मैनुअल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
    • साथ ही, फिशिंग और डिजिटल आइडेंटिटी से जुड़े जोखिमों से बचने में भी मदद मिलेगी।
    • भारत में इंटरनेट और डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने और सही व्यक्ति की पहचान करने के लिए सरकार और कंपनियां मिलकर लगातार कोशिशें कर रही हैं।
    • इस काम में सिम या नेटवर्क पर आधारित वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी बहुत मददगार साबित होगी।
    • इससे लोग बिना किसी डर के सुरक्षित तरीके से डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

    क्या सुरक्षित है यह सुविधा?

    वोडाफोन आइडिया के CEO अभिजीत किशोर का कहना है कि सुरक्षित डिजिटल एक्सपीरिंयस देने में टेलीकॉम नेटवर्क तेजी से अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा मेटा के साथ हमारी पार्टनरशिप से हम SMV सर्विस ला रहे हैं, जो साइबर सुरक्षा को बेहतर बनाती हैं और धोखाधड़ी का जोखिम कम करती हैं। साथ ही, ये देश के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए आसान और बिना रुकावट वाला ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी देती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.