Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बड़ा हादसा: इंदौर में शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे:पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया, रस्सी के सहारे निकाला
    BREKING NEWS

    बड़ा हादसा: इंदौर में शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे:पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया, रस्सी के सहारे निकाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको सुरक्षित निकाल लिया।

    शॉर्ट सर्किट आग की वजह : दरअसल, घटना लसूड़िया इलाके की है। शुक्रवार की सुबह बिल्डिंग में आग लगी थी। उस समय लोग नींद की आगोश में थे। बिल्डिंग कॉमर्शियल और रेसीडेंशियल है। अपार्टमेंट के नीचे इलेक्ट्रिक शोरूम है और ऊपर में लोग रहते थे। आग की लपटें ऊपर तक जाने लगी थी। इसके बाद पड़ोसी लोग मदद को आगे आए।

    सीढ़ियों को जोड़कर बनाया रास्ता : इसके बाद बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए पड़ोसी की बिल्डिंग से सीढ़ी डालकर रास्ता बनाया गया। लोग सीढ़ियों के सहारे एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग की छत तक गए। ऊपर में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    चीख-पुकार सुनकर पास स्थित दूसरी बहुमंजिला इमारत के रहवासी तत्काल मदद के लिए सामने आए। उन्होंने बिना समय गंवाए सीढ़ियों और मजबूत रस्सियों की व्यवस्था की। दोनों इमारतों की छतों के बीच अस्थायी रास्ता तैयार किया गया। इसके बाद फंसे हुए लोगों को एक-एक कर दूसरी इमारत की छत तक पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने सीढ़ी का सहारा लिया जबकि कुछ को रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

    14 हजार लीटर पानी से बुझी आग : सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 14 हजार लीटर पानी की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

    सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    समय रहते पुलिस और फायर टीम द्वारा की गई कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया. यदि बचाव कार्य में देरी होती, तो जनहानि की आशंका बढ़ सकती थी.

    जांच जारी

    फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की भी जांच की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे स्थानों पर फायर सेफ्टी उपायों का विशेष ध्यान रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    अनुराग जैन ने नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में संभाला कार्यभार

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.