Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 15 साल शासन : हैरानीजनक है तृणमूल में बिखराव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
    • जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
    • समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान
    • सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल
    • राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता,पावर ट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत, क्षमता बढ़कर 160 एमवीए हुई
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, तो बीजेपी ने छोड़ी आंध्र प्रदेश की राज्यसभा सीट
    राजनीति

    अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, तो बीजेपी ने छोड़ी आंध्र प्रदेश की राज्यसभा सीट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नेई: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार यानि आज पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। अन्नामलाई के इस इस्तीफे का असर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में NDA की राज्यसभा सीट-शेयरिंग व्यवस्था पर भी पड़ा है। अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में राज्यसभा सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह सीट पहले तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रमुख के. अन्नामलाई को दिए जाने की चर्चा थी। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी ने इस सीट पर से अपना दावा छोड़ दिया।

    बैठक में लिया गया फैसला

    सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण और बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को अमरावती में बैठक करके आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए नई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। नई व्यवस्था के तहत, आंध्र प्रदेश में खाली हो रही चार राज्यसभा सीटों में से तीन तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को मिलेंगी, जबकि बची हुई एक सीट जन सेना पार्टी (जेएसपी) को दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि पहले बीजेपी और जेएसपी को एक सीट दी जानी थी। वहीं टीडीपी के लिए दो सीटें तय की गई थीं।

    अन्नामलाई तीन दिनों से थे दिल्ली

    एनडीए नेताओं ने गठबंधन सहयोगियों के बीच तालमेल को मजबूत करने के प्रयासों के तहत इस महीने के आखिर में तिरुपति, अमरावती और विशाखापत्तनम में तीन जनसभाएं करने का भी फैसला किया। सीट-शेयरिंग फ़ॉर्मूले में यह बदलाव अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य और बीजेपी छोड़ने की घटना के बीच हुआ है। बता दें कि अन्नामलाई ने 2 जून को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष के साथ कई उच्च-स्तरीय बैठकें कीं।

    अन्नामलाई ने खुद दी इस्तीफे की जानकारी

    अन्नामलाई ने नेतृत्व को तमिलनाडु के राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी दी और पार्टी से अलग होने के कारणों के बारे में बताया। बातचीत के दौरान, पूर्व IPS अधिकारी ने वरिष्ठ नेताओं को मौखिक रूप से बताया कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं। बीजेपी के नेताओं ने उन्होंने मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानें। ऐसे में आज उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन को जबरदस्त समर्थन, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख से ज्यादा सदस्य

    June 6, 2026

    बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए ममता ने मांगा युसूफ से इस्तीफा, किया इनकार

    June 5, 2026

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा

    June 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.