Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में क्रेडा की अग्रणी भूमिका,माननीय अध्यक्ष और क्रेडा अधिकारियों ने लिया महासंकल्प
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में क्रेडा की अग्रणी भूमिका,माननीय अध्यक्ष और क्रेडा अधिकारियों ने लिया महासंकल्प

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में कार्बन उत्सर्जन कम करने और इको-फ्रेंडली भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रहा है ‘क्रेडा

    सौर सुजला और रूफटॉप योजनाओं से अब तक लाखों टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन पर लगी रोक

    विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा पर्यावरण संरक्षण में अक्षय ऊर्जा की भूमिका को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्रेडा के माननीय अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ को एक मॉडल ‘ग्रीन स्टेट’ बनाने के लिए क्रेडा की अब तक की भूमिका और भविष्य के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के बारे में जानकारी दी गई साथ ही वैश्विक जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ‘क्रेडा’ केवल एक एजेंसी नहीं, बल्कि हरित क्रांति का मुख्य संवाहक बनकर उभरा है। हमारा लक्ष्य राज्य के जंगलों, खेतों और शहरों को प्रदूषण मुक्त रखते हुए हर नागरिक तक स्वच्छ और सस्ती बिजली पहुंचाना है।”
    “पर्यावरण संरक्षण में ‘क्रेडा’ की मुख्य भूमिका और उपलब्धियां:

    1. कार्बन फुटप्रिंट में भारी कमी: क्रेडा द्वारा राज्य भर में स्थापित किए गए सौर पावर प्लांटों और रूफटॉप प्रणालियों के माध्यम से हर साल भारी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन को रोका जा रहा है, जो कि करोड़ों पेड़ लगाने के बराबर है।
    2. कृषि और पर्यावरण का समन्वय (सौर सुजला योजना): राज्य के सुदूर और वनांचल क्षेत्रों में डीजल पंपों को हटाकर सोलर पंप स्थापित किए गए हैं। इससे न केवल किसानों को लाभ मिल रहा है, बल्कि डीजल से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण से पर्यावरण को बड़ी राहत मिली है।
    3. हरित शासकीय अधोसंरचना: राज्य के अस्पतालों, स्कूलों और कलेक्टोरेट भवनों को ‘ग्रीन बिल्डिंग’ में बदला जा रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की बचत के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन भी बना हुआ है।
    4. इको-फ्रेंडली तकनीकों का विकास: ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संचालित पेयजल योजनाओं और सोलर स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    इस विशेष दिवस के प्रतीक स्वरूप क्रेडा मुख्यालय परिसर में माननीय अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं क्रेडा के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया। साथ ही विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-use plastic) का बहिष्कार करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    August 17, 2026

    चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत

    August 17, 2026

    दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.