Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»राज्य सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी
    राजनीति

    राज्य सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगामी राज्य सभा चुनाव और कर्नाटक विधान परिषद (एमएलसी) द्विवार्षिक चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश के लिए राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से महेश केवट और कर्नाटक से प्रो. डॉ. एम. नागराजा को राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए पार्टी ने लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

    नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू

    वहीं देशभर में राज्य सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उच्च सदन की विभिन्न सीटों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। आगामी द्विवार्षिक राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है।

    18 जून को होगा मतदान

    निर्वाचन आयोग ने 1 जून को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। इन 24 सीटों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश की 3-3 सीटें, झारखंड की 2 सीटें, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय की 1-1 सीट शामिल है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में राज्य सभा की एक-एक रिक्त सीट पर उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है।

    तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन किया दाखिल

    मध्य प्रदेश में बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और वरिष्ठ नेता रजनीश अग्रवाल ने भी राज्य सभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहे। राज्य सभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और आगामी मतदान को संसद के उच्च सदन की नई राजनीतिक तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है।

    पिछली सूची में इन नेताओं को बनाया था प्रत्याशी

    क्रमांकराज्यउम्मीदवार
    1अरुणाचल प्रदेशताई तागाक
    2गुजरातराजुभाई शुक्ला
    3गुजरातमुकेशभाई राठवा
    4गुजरातमानसिंह परमार
    5गुजरातजितेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया
    6मध्य प्रदेशतरुण चुग
    7मध्य प्रदेशरजनीश अग्रवाल
    8मणिपुरए. शारदा देवी
    9राजस्थानअलका गुर्जर
    10राजस्थानसतीश पूनिया
    11ओडिशा (उपचुनाव)देवाशीष सामंतराय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

    September 19, 2026

    Rajasthan Re-Poll Result: कांग्रेस 6 सीटें जीती:भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी

    September 17, 2026

    शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.