नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग (GAD) ने दो वरिष्ठ अवर सचिवों (Under Secretaries) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ अवर सचिव हेमन्त कुमार पाण्डेय को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अब ‘जनशिकायत निवारण विभाग’ का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। इसी प्रकार, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अवर सचिव विमल कुमार शांडिल्य को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ ‘धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग’ के अतिरिक्त प्रभार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। में दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे परिपत्र नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण कर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपना सुनिश्चित करें।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

