Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर झूठी, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट, सभी भारतीय सुरक्षित
    राष्ट्रीय

    लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर झूठी, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट, सभी भारतीय सुरक्षित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लियाकी फ्रीडम (Liaki Freedom) जहाज पर हमले में भारतीय नाविकों की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही है। इन खबरों पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है और इस रिपोर्ट में इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया है। मंत्रालय ने जहाज के कप्तान से सीधे संपर्क किया है, जिसने पुष्टि की कि सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और जहाज पर कोई हमला नहीं हुआ है।

    मिसाइल अटैक सिर्फ एक अफवाह

    सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह फैल गई कि ओमान तट के पास अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में लियाकी फ्रीडम जहाज को नुकसान पहुंचा। इस जहाज पर भारतीय नाविक भी सवार थे और इस बात की अफवाह फैल गई कि हमले में 4 भारतीय नाविक मारे गए, लेकिन अब विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि मिसाइल अटैक की खबर फर्जी थी और साथ ही भारतीय नाविकों के मारे जाने की खबर भी पूरी तरह से गलत थी।

    क्या कहना है समुद्री सुरक्षा एक्सपर्ट्स का?

    समुद्री सुरक्षा एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा हालात में आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि किए बिना कोई नतीजा नहीं निकालना चाहिए, क्योंकि बिना पुष्टि वाली खबरों से समुद्री कर्मियों के परिवारों और समुद्री समुदाय में बेवजह चिंता पैदा हो सकती है। समुद्री सुरक्षा एक्सपर्ट्स ने यह भी साफ कर दिया कि ‘मरीन टैंक्स’ लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए है और जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी आएगी, उसकी सूचना दी जाएगी।

    कुछ दिन पहले 3 भारतीय नाविकों की मौत

    10 जून को ओमान तट के पास पलाउ के झंडे वाले एमटी सेटेबेलो जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। मृतकों में डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश शामिल थे। हमले के बाद पहले तीनों लापता हो गए थे, लेकिन बाद में इनकी मौत की पुष्टि हो गई थी। वहीँ इस जहाज पर सवार 21 अन्य भारतीय नाविकों को बचा लिया गया था। ईरान ने इसके लिए अमेरिका की निंदा की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान पर ही इसका आरोप लगा दिया। ट्रंप के आरोप को ईरान ने बेबुनियाद बताते हुए इसे एक हफ्ते से भी कम समय में भारतीय नाविकों वाले 3 जहाज़ों पर हमले और एक जहाज पर हमले में 3 बेगुनाह भारतीय नाविकों की मौत की सच्चाई से ध्यान हटाने की कोशिश बताया और साथ ही इसे शर्मनाक करार दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.