Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देश के 18 राज्यों में आज भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी …
    • आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल
    • नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती
    • धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहे झगड़े के बीच ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत… 
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर
    • 14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल
    राशिफल

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन घर और धन के मामले में बेहद सुकूनदायक है। चंद्रदेव आज वृषभ राशि में अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं। यानी जो भी चीज आज परिवार में या पैसों के मामले में होगी, वो दिल को सुकून देगी। कल की तीखी बातों के बाद आज वो ठहराव आया है, जिसकी जरूरत थी।  जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति से जुड़ा फैसला लाभदायक साबित हो सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की दस्तक दिल को खुश कर सकती है।

    वृषभ

    वृष राशि वालों के लिए आज का दिन साल के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक है। चंद्रदेव आज सीधे आपकी राशि में अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में आए हैं। चेहरे पर एक चमक होगी, बातों में आकर्षण होगा और आप जहां भी जाएंगे, लोग ध्यान देंगे। कल की उलझन और बेचैनी पूरी तरह जा चुकी है। आज मन शांत और संतुष्ट रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद बातचीत से दूर होंगे और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी।

    मिथुन

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन साल के सबसे चमकदार दिनों में से एक है। बुधदेव पहले से लग्न पर हैं और सूर्यदेव भी वहीं प्रवेश करने वाले हैं। दोनों का यह साथ आपकी सोच, बोलने की क्षमता और पहचान तीनों को एक साथ निखार देगा। हालांकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। घर के रुके हुए काम समय रहते पूरे कर लें। परिवार में किसी सदस्य के बाहर जाने की खबर भावुक माहौल बना सकती है।

    कर्क

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे और सामाजिक दायरे के मामले में बेहद शुभ है। आपकी राशि के स्वामी चंद्रदेव आज अपनी सबसे मजबूत स्थिति में हैं और लाभ के घर में बैठे हैं। मतलब आज जो भी कोशिश करेंगे, उसका फल जरूर मिलेगा, चाहे वो किसी पुराने पैसे की वापसी हो या किसी नए मौके की शुरुआत। बिजनेस में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर पैदा करेगी। विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल को गर्व और खुशी से भर सकती है।

    सिंह

    सिंह राशि वालों के लिए आज ऑफिस में कोई बड़ी हलचल नहीं, बल्कि एक ठहराव और मजबूती का एहसास होगा। चंद्रदेव आज आपके कर्म स्थान में ताकतवर होकर बैठे हैं, तो जो भी जिम्मेदारी आराम से और भरोसे के साथ निभाएंगे उसका असर लंबे समय तक रहेगा। आज एक और बात होने वाली है।  आपके फैसले अच्छे परिणाम देंगे और आत्मविश्वास मजबूत होगा। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी। कुछ काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है, इसलिए समय का सही उपयोग करें। छोटी यात्रा या घूमने का प्लान आपके मन को तरोताजा कर देगा।

    कन्या

    कन्या राशि वालों के लिए आज ऑफिस का माहौल पॉजिटिव महसूस होगा। आपके लग्नेश बुधदेव वैसे भी करियर वाले घर में बैठे हैं। लिहाजा, आपकी पहचान और काम दोनों में एक नई रोशनी दिखेगी।  काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। सेहत को हल्के में लेने की गलती न करें। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माता-पिता की सेवा में समय बिताकर मन को संतोष मिलेगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आगे बढ़ सकती है।

    तुला

    तुला राशि वालों के लिए आज मन में गहरा सुकून महसूस होगा। चंद्रदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में उस जगह बैठे हैं, जो रिश्तों की गहराई और छुपी हुई बातों से जुड़ी है। कल जो खरी-खरी बात हुई थी, उसका कड़वापन आज पीछे छूट जाएगा और उसकी जगह स्थिरता और सुंदरता आ जाएगी।  व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सराहना मिल सकती है।

    वृश्चिक

    आज का दिन प्रगति और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी से किया वादा निभाने की जिम्मेदारी महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद करके मन को शांति मिलेगी। काम से जुड़े नए विचार भविष्य में बड़ी सफलता का आधार बन सकते हैं।

    धनु

    आज कामकाज के क्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। बॉस के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में भी आपके प्रयास रंग लाने लगेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। परिवार में अपनापन बढ़ेगा, हालांकि किसी विरोधी की बात थोड़ी देर के लिए मन खराब कर सकती है।

    मकर

    आज हर फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। बिजनेस में बदलाव करने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें। कठिन परिस्थिति में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। कोई बनता हुआ काम अचानक रुक सकता है, लेकिन हिम्मत बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर मदद आसानी से मिल जाएगी।

    कुंभ

    आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें। किस्मत आपका साथ दे सकती है, लेकिन आलस्य से दूरी बनानी होगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनशैली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पुराने दोस्त से मुलाकात पुराने दिनों की यादें ताजा कर देगी।

    मीन

    आज सेहत के मामले में राहत महसूस होगी और पुरानी परेशानी कम हो सकती है। हालांकि कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश करेगा, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा। कर्ज लौटाने की स्थिति बन सकती है और सरकारी काम समय पर पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी।

    Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    आज का राशिफल: पढ़िए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.