आज का मौसम – देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 18 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह जारी की गई है।
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा मध्य असम और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। जानें पूरे देश के मौसम का हाल-
देश के 18 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 14 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु और मेघालय में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। किसानों, मछुआरों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शाम और रात के समय 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
यूपी में आज का मौसम
बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कई जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, अररिया, खगड़िया, गया, पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
बोकारो, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका, धनबाद, पलामू और साहिबगंज में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल
ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांदीपोरा और कठुआ में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
| शहर | अधिकतम तापमान (14 जून) | न्यूनतम तापमान (14 जून) |
| दिल्ली | 37°C | 27°C |
| मुंबई | 33°C | 30°C |
| चेन्नई | 36°C | 29°C |
| कोलकाता | 35°C | 28°C |
| लखनऊ | 37°C | 28°C |
| पटना | 37°C | 29°C |
| रांची | 33°C | 24°C |
| भोपाल | 34°C | 24°C |
| जयपुर | 37°C | 25°C |
| शिमला | 26°C | 17°C |
| नैनीताल | 27°C | 19°C |
पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा
बीरभूम, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पटियाला, बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ और होशियारपुर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, विदिशा, कटनी, इंदौर, धार, श्योपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, अशोकनगर, नीमच, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रायसेन और सतना में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
असम में आज मौसम कैसा रहेगा
कोकराझार, लखीमपुर, गुवाहाटी, माजुली, बारपेटा, डिमा हासाओ, डिब्रूगढ़, जोरहाट, गोलाघाट, होजाई और तिनसुकिया में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

