Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Redmi Turbo 5 के फीचर्स हुए कन्फर्म, इसमें क्या मिलेगा खास
    तकनीकी

    Redmi Turbo 5 के फीचर्स हुए कन्फर्म, इसमें क्या मिलेगा खास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Redmi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह फोन चीन में लॉन्च होने के कई महीनों बाद भारत में एंट्री करेगा. खास बात यह है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला Turbo सीरीज स्मार्टफोन होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन, फीचर्स और कई जरूरी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर कर दी है. हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है.

    कब लॉन्च होगा Redmi Turbo 5?

    Redmi Turbo 5 को भारत में 16 जून को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने लॉन्च डेट तो कन्फर्म कर दी है, लेकिन लॉन्च इवेंट के समय की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन को भारत में ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है.

    डिजाइन और डिस्प्ले

    डिजाइन की बात करें, तो Redmi Turbo 5 का लुक काफी हद तक इसके चीनी वेरिएंट जैसा होगा. फोन में फ्लैट बैक पैनल मिलेगा, जिसमें ऊपर की तरफ दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिए जाएंगे. फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा.

    डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K फ्लैट Fluid Display दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा. स्क्रीन में सेंटर पंच-होल कटआउट भी मिलेगा.

    दमदार परफॉर्मेंस

    Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा. फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट मिलेगा. स्टोरेज के लिए UFS 4.1 तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling System दिया जाएगा. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा.

    कैमरा सेटअप

    फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

    7540mAh की बड़ी बैटरी

    Redmi Turbo 5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होगी. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 7540mAh बैटरी दी जाएगी, जो अब तक किसी भी Redmi स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी. इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.

    भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

    कंपनी ने अभी तक Redmi Turbo 5 की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, चीन में इसकी शुरुआती कीमत 2,299 युआन (करीब 30,000 रुपये) रखी गई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में इसकी कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 2,000 निट्स ब्राइटनेस से है लैस

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.